Yogi Adityanath Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक में कई जनकल्याण, अवस्थापना विकास और नीतिगत सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को पास किया गया.
UP Aaj Ka Mausam: मानसून का असर कम होने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
Thailand Woman Case: थाईलैंड की अपसॉर्न और कानपुर के इरफान की पहचान सोशल मीडिया पर हुई, जिसके बाद दोनों ने थाईलैंड में रीति-रिवाजों से शादी की. थाई महिला का आरोप है कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. इनकार करने पर इरफान ने बातचीत और संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया. अपसॉर्न का यह भी आरोप है कि उसने इरफान के लिए अपना रेस्टोरेंट गिरवी रखकर और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 55 लाख रुपये की दो महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स खरीदकर दीं. जानिए पूरी डिटेल...
Ayodhya Ram Mandir News: सूत्रों के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया तेज हो गई है. नवनियुक्त सदस्य मदन मोहन पांडेय को ट्रस्ट की बैंकिंग और लेखा व्यवस्था से जुड़े कामों की जिम्मेदारी दी गई है. वह वित्तीय लेनदेन, बैंकिंग प्रक्रियाओं और लेखा संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. जानिए पूरी डिटेल...
UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने जल्द सीटों शेयरिंग की मांग की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में सपा को आगे रखना चाहती है, लेकिन पार्टी की गरिमा और हिस्सेदारी का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.
BSP MLA Umashankar Singh News: बसपा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. आयकर विभाग 400 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स वसूलेगा. सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में खनन विभाग के कई अधिकारियों की भूमिका का भी जिक्र है.
Indian Air Force Day 2026: गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आज भारतीय वायुसेना (IAF) का 94वां स्थापना दिवस मनाया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह शामिल हुए. उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया.
Varanasi Shinzo Abe Corridor: भारत और जापान के बीच की गहरी और अटूट दोस्ती की मिसाल काशी में देखने को मिली, जहां रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की याद में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया. इस ऐतिहासिक और भावुक पल की गवाह बनीं उनकी पत्नी आकिए आबे पति को याद कर अपने आंसू नहीं रोक सकीं.
Nana Patekar Death News: 75 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. उनके निधन से पूरा देश, बॉलीवुड और उनके प्रशंसक गहरे शोक में डूब गए हैं. एक्टर के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है. हाल ही में नाना पाटेकर लखनऊ आए थे. उस दौरान एक्टर ने सीएम योगी और यूपी पुलिस की खूब तारीफ की थी. वहीं सीएम योगी ने उनसे मुलाकात का किस्सा सुनाया था.
UP Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव कराने और आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी याचिकाओं पर आज फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. इससे पहले बुधवार को कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे तक सुनवाई चली थी. सुनवाई के दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी. माना जा रहा है कि आज इस मामले पर फैसला आ सकता है.
Bijnor Triple Murder Case: बिजनौर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां दो गुटों में मामूली विवाद के बाद एक आरोपी ने तीन लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. तीन लोगों की हत्या करने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, लेकिन आरोपी वीरेंद्र का ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया. जिससे आरोपी भी घायल हो गया. इस वारदात से गांव में हड़कंप मचा हुआ है.
UP Aaj Ka Mausam: यूपी में मानसून के अंतिम पड़ाव के बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
UP IPS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं. रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी बना दिया गया है. इतना ही नहीं, बस्ती, जौनपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, जालौन समेत कई जिलों के कप्तान का तबादले हुए हैं.
Vrindavan Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और बयानों के बीच अब फलाहारी महाराज ने विराट कोहली और आश्रम के कुछ सेवादारों को लेकर बड़ा दावा किया है. जिसके बाद आश्रम और संत समाज के बीच हलचल काफी तेज हो गई है.
Deoria Sadar Assembly Constituency Election 2027: देवरिया सदर सीट पूर्वांचल की महत्वपूर्ण और सियासी तौर पर चर्चित सीटों में से एक है. इस सीट का अपना समृद्ध राजनीतिक और ऐतिहासिक इतिहास रहा है. कभी कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर बीजेपी ने भी कई बार अपना परचम लहराया है. अब नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है. ऐसे में जानिए आखिर देवरिया सदर का चुनावी मिजाज क्या है?
UP Rajya Sabha Election Candidates Assets: यूपी से राज्यसभा जा रहे पक्ष-विपक्ष के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं, जिनमें सपा के धनराज परिमल सबसे अमीर हैं. वहीं, सुरक्षा के मामले में प्रियंका सिंह रावत, मंत्री धर्मपाल और रामगोपाल यादव समेत ज्यादातर उम्मीदवार लाइसेंसी हथियारों से लैस हैं. यहां जानिए किसके पास कितनी संपत्तियां और हथियार हैं?
UP Panchayat Election 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज यूपी पंचायत चुनावों से जुड़ी याचिका पर अहम सुनवाई होने वाली है. अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन व अन्य की ओर से दाखिल की गई इस याचिका में प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी पर सवाल उठाए गए हैं. जानिए क्या होगा खास?
Firozabad Crime News: फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे पर देर रात एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ दुकान में बैठा देख ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमले में प्रेमी के सीने में और पत्नी के हाथ, कमर व पसली पर गोलियां लगीं. दोनों को ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया.
Prayagraj Ravan Barat: दशहरे से पहले प्रयागराज में लंकाधिपति रावण की शाही सवारी इस साल भी परंपरागत तरीके से पूरी भव्यता के साथ निकाली गई. महर्षि भारद्वाज के मंदिर से निकाली गई शाही सवारी से पहले प्राचीन शिव मंदिर में लंकाधिपति की आरती और पूजा-अर्चना कर उनके जयकारे लगाए गए.
Mathura Four Student Death News: मथुरा के वृंदावन से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां चार छात्रों की टैंक में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. चारों मृतक छात्र संस्कृत के छात्र बताए जा रहे हैं.
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून का प्रभाव लगभग खत्म हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
Ayodhya Ram Mandir Explainer: अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बाद अब रामजन्मभूमि से जुड़ी लंबी यात्रा को एक नए तरीके से लोगों के सामने लाने की तैयारी है. सरयू तट पर बन रहे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में भगवान राम के जीवन और रामायण से जुड़े प्रसंगों के साथ रामजन्मभूमि आंदोलन, उससे जुड़ा संघर्ष, न्यायिक प्रक्रिया और पुरातात्विक पहलुओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा. संग्रहालय को वर्ष 2027 में दर्शकों के लिए खोलने की तैयारी है.