App

मिथुन का क्यों किया गया था मर्डर? पुलिस ने कर दिया खुलासा, 10 साल से था महिला से अवैध संबंध

सिवान पुलिस ने मिथुन प्रसाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने 24 घंटे अंदर मामले को सुलझा लिया. इस दौरान पुलिस ने बताया कि मिथुन प्रसाद का महिला के साथ 10 साल से अवैध संबंध था. वहीं, इस हत्याकांड में महिला के बेटे को गिरफ्तार किया गया है.

मिथुन का क्यों किया गया था मर्डर? पुलिस ने कर दिया खुलासा, 10 साल से था महिला से अवैध संबंध
Image Credit: सिवान पुलिस ने मिथुन प्रसाद की हत्याकांड की सुलझाई गुत्थी (Z News)

सिवान में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है. आंदर थाना क्षेत्र में हुई इस हत्याकांड में एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. 25 अक्टूबर की सुबह मिथुन प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को छजवा गांव के चंवर में फेंक दिया गया था. मृतक मिथुन प्रसाद सलाहपुर गांव का रहने वाला था.

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मृतक और गिरफ्तार महिला के बीच लंबे समय से संबंध होने की बात सामने आई है. फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपितों की भूमिका की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

दरसअल, पूरा मामला सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र का है, जहां 25 अक्टूबर की सुबह छजवा गांव के चंवर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सलाहपुर गांव निवासी मिथुन प्रसाद के रूप में की. घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए.

इस मामले में मृतक की पत्नी रामावती देवी के आवेदन पर 26 अक्टूबर को आंदर थाना में कांड दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया. मिथुन प्रसाद और गिरफ्तार महिला सुमित्रा देवी के बीच करीब दस वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. आरोप है कि महिला के बेटे निर्मल पासवान को भी इस संबंध की जानकारी थी और इसी को लेकर विवाद हुआ.

पुलिस ने मामले में सुमित्रा देवी, उसके बेटे निर्मल पासवान और नवीन कुमार साह को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मामले में बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों को लेकर भी जांच की जा रही है.

फिलहाल, पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है.

रिपोर्ट: अमित सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More