)
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलेगा. घर बैठे आप नई सीरीज और फिल्म को देख सकते हैं. ओटटी पर राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की अक्का से लेकर हॉरर फिल्म ऑब्सेशन रिलीज होगी. आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी नई फिल्म और सीरीज.
26 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर मिनिमम वेज फिल्म रिलीज होगी. यह फिल्म एक छोटे शहर के पिज्जा शॉप पर आधारित कॉमेडी सीरीज है. इस सीरीज में काम करने वाले टीनऐज की कहानी दिखाई जाएगी. 12 मिनट के हर एपिसोड में आपको जबरदस्त कॉमेडी मिलेगी.
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर क्राइल थ्रिलर अक्का सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सीरीज की कहानी 1980 के दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर पेर्नुरू पर आधारित है. सीरीज में एक ऐसे समाज को दिखाया जाएगा जहां पर महिलाओं का वर्चस्व है. सीरीज में कीर्ति सुरेश भवानी की भूमिका में नजर आएंगी. यह सीरीज यश राज फिल्म के बैनर तले बनी है.
यह तीन पार्ट वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी. यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज फ्रेंड्स एक्टर मैथ्यू पेरी की लाइफ पर है. सीरीज में एक्टर को मिली शोहरत के साथ-साथ अकेलेपन और नशे की लत और नशे से उबरने की लड़ाई पर दिखाई जाएगी.
हाउ टू रूइन दिवाली मीट द पैरेंट्स सीरीज साउथ अफ्रीकी कॉमेडी सीरीज है. सीरीज में दिखाया जाएगा कि म्माबाथो न्कोमो अपनी मंगेतर वर्शेन के इंडियन फैमिली को इंप्रेस करना चाहती हैं, लेकिन हालात पूरी तरह से खऱाब हो जाते हैं जब उनके माता-पिता अचानक वहां आ जाते हैं. सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
बेयर अपने बचपन की क्रश निक्की को अपने प्यार में फंसाने की कोशिश करता है. इसके लिए वह एक अलौकिक चीज का इस्तेमाल करता है. उसकी ये इच्छा भयानक मोड़ लेती है. निक्की एक सनकी स्टॉकर बन जाती है. ऑब्सेशन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. अब 30 अक्टूबर को यह जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म बात्था 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन बालाजी थारनीथारन ने किया है. फिल्म खूंखार गैंगस्टर की कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे खूंखार गैंगस्टर को एक छोटा लड़का गलती से स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है. अगर आपको साउथ इंडियन फिल्म देखना पसंद हैं तो आप इस तमिल कॉमेडी ड्रामा को देख सकते हैं.