App

UP Rain Alert: यूपी वालों सावधान! 13 घंटे में पूरब से पश्चिम तक आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में मानसून के अंतिम पड़ाव के बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

UP Rain Alert: यूपी वालों सावधान! 13 घंटे में पूरब से पश्चिम तक आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

UP Weather Alert: मानसून का असर कम होने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में यह अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

तेज आंधी से फसलों को नुकसान की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. इस तेज आंधी और बारिश के कारण किसानों की तैयार फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ गई है. तो जानिए आज यानी 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में जिलावार मौसम का हाल...

जानिए जिलावार मौसम का हाल
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक के कई कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. आज जिन जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, उनमें  गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, कौशांबी, बलिया, फतेहपुर, रायबरेली, मऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़ और मैनपुरी शामिल है.

इसके अलावा, राजधानी लखनऊ में भी मौसम सुहावना रहेगा. राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

खराब मौसम में रहें सावधान
मौसम विभाग ने इन जिलों के निवासियों और किसानों को तेज हवाओं व बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का कहना है कि 9 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 9 अक्टूबर के बाद से बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है. 10 अक्टूबर को प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है. 11 अक्टूबर से यूपी में मौसम शुष्क और साफ होने की उम्मीद है.

बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत
अब अगर बुधवार के मौसम की बात करें तो 7 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इस दौरान अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली गई. जबकि, तीन लोग झुलस गए हैं. जिन जिलों में ये हादसे हुए हैं, उनमें अयोध्या, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More