)
Horoscope Today 27 October 2026 : चंद्रमा वृष राशि में उच्च के होते हैं, जिसमें आज वे देर रात प्रवेश करेंगे. वहीं दोपहर 03:39 बजे से त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इन 2 शुभ योगों के बीच दोपहर से कुछ राशि वालों के लिए सफलता, सुख और धन मिलने के योग बन रहे हैं. जानें आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 27 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल.
ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है. कुछ समय से चल रहा मन में कोई द्वंद्व समाप्त होगा. अपने नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें. व्यवसाय में सजग रहने की जरूरत है. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं. नजदीकी लोगों से मेल-मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा. बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी. उपाय- गौ माता को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य पूरा करने में किसी की मदद मिलेगी. महिलाओं को अपने व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों के बीच तालमेल रखने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. व्यवसाय में लुभावने ऑफर पर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें, ठगे जाने की आशंका है. परिवार जनों के साथ सुख-शांति भरा समय व्यतीत होगा. स्वास्थ्य अच्छा होने पर आप गतिविधियां को बेहतर तरीके से कर पाएंगे.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 1
फाइनेंस संबंधी कोई कार्य हो सकता है. परिवार में भी चल रही किसी गलतफहमी का निवारण होगा. सरकारी मामलों में बहुत सचेत रहने की जरूरत है. किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें. व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसायिक स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा. गैस व बदहजमी की वजह से पेट डिस्टर्ब रह सकता है.
उपाय- मंदिर जाकर एकांत में बैठे और ध्यान, मनन करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी होने के उचित संभावना है. जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं. खर्चों पर अंकुश लगाना भी जरूरी है. व्यापारिक मामलों में किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है. दांपत्य संबंधों में खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा. स्वस्थ रहने के लिए कुछ समय मेडिटेशन, योगा आदि में जरूर लगाएं.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 6
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी और आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे. अगर लोन अथवा कर्जा लेने की स्थिति बन रही है, तो अपने सामर्थ्य का जरूर ध्यान रखें. व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा तथा आर्थिक समस्या भी हल होगी. प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है. अत्यधिक थकान की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
उपाय- पेड़-पौधों को जल से सींचे और आसपास की साफ-सफाई करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2
आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा. सचेत भी रहे, आपकी भावुकता और उदारता का फायदा कोई अन्य व्यक्ति उठा सकता है. कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो जाएगी. सिर्फ बेकार की बातों में किसी के साथ ना उलझें. प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं. जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी.
उपाय- जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुओं का दान करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे. खर्चे बढ़ेंगे. अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें. कारोबार में प्रोडक्शन बढ़ाने के चक्कर में बहुत अधिक उधारी ना करें. घर-परिवार में उचित व्यवस्था बनाए रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी. बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें.
उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें और कुछ उपहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
आज आप दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे और अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. किसी भी विपरीत परिस्थिति में विचलित होने के बजाय उसका समाधान ढूंढें. सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें. काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना भी आवश्यक है.
उपाय- प्रातःकाल मंदिर जाकर देव दर्शन करें उसके बाद अपने कार्य प्रारंभ करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7
अगर घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें. कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने के लिए सक्रिय होंगे. थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी और खर्च भी बढ़ सकते हैं. दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशियां आएंगी. तथा मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी प्रसन्नता देगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें.
उपाय- मंदिर या गुरुद्वारे में आटा, दाल वगैरह रखकर आएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 3
अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली करने का उचित समय है. इस समय युवाओं को अपने करियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है. किसी मित्र से मुलाकात से खुशनुमा यादें ताजा होंगी. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 6
अगर आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपकी यह समस्या भी हल हो सकती हैं. इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें. जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी. ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी परिस्थितियों से खुद को दूर रखें. उपाय- अगर किसी जरूरतमंद को राशन दें अथवा यथा सामर्थ्य धन अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो जाएगा. किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखलअंदाजी करना आपकी मान-हानि का कारण भी बन सकता है. आपकी तरक्की आपकी कार्य क्षमता और मेहनत पर ही निर्भर है. संपर्क सूत्र को मजबूत करें. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी. अत्यधिक कार्य के बोझ से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
उपाय- पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)