भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /शनि के नाम से ही लगता है डर? जानिए आपकी राशि पर कब लगेगी साढ़ेसाती-ढैय्या, देखें 12 राशियों का पूरा हिसाब

शनि के नाम से ही लगता है डर? जानिए आपकी राशि पर कब लगेगी साढ़ेसाती-ढैय्या, देखें 12 राशियों का पूरा हिसाब

शनि को ज्‍योतिष में न्याय का देवता कहा गया है, कड़ी सजा देने के उनकी खासियत के कारण लोग शनि के नाम से डर जाते हैं. लेकिन हर व्‍यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या झेलनी पड़ती है. अपनी राशि के आधार पर जानिए आप पर साढ़ेसाती-ढैय्या का साया कब रहेगा?

Written ByShraddha Jain
Published: Oct 26, 2026, 09:40 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 09:50 AM IST
joinshare
शनि के नाम से ही लगता है डर? जानिए आपकी राशि पर कब लगेगी साढ़ेसाती-ढैय्या, देखें 12 राशियों का पूरा हिसाब
Image Credit: शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या का गणित और उनसे जुड़ी महत्‍वपूर्ण डिटेल्‍स. (Photo:AI)

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

शनि देव का नाम ही डरने के लिए काफी है. राजा को भिखारी और भिखारी को राजा बनाने वाले इस ग्रह को सबसे ज्‍यादा डर उनकी साढ़ेसाती या ढैय्या को लेकर रहता है. साढ़ेसाती और ढैय्या के अनुसार लगती हैं. इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती चल रही है. वहीं सिंह और धनु पर ढैय्या का साया है. लेकिन बाकी राशियां कब साढ़ेसाती व ढैय्या की गिरफ्त में आएंगी व कब मुक्‍त होंगी. साथ ही साढ़ेसाती-ढैय्या कब लगती है, यह किस राशि के लिए ज्‍यादा मुश्किल और किसके लिए आसान रहती है. साथ ही इससे बचाव के उपाय समेत कई सवालों के जवाब.

साढ़ेसाती-ढैय्या कब लगती है?

शनि जिस राशि में हो उससे ठीक पहले वाली राशि, उसी राशि और उसके बाद की राशि पर साढ़ेसाती लगती है. जैसे अभी शनि राशिचक्र की आखिरी राशि मीन में हैं, लिहाजा मीन से पहले आने वाली राशि कुंभ और मीन के बाद राशिचक्र की पहली राशि मेष पर साढ़ेसाती चल रही है.

वहीं शनि जिस राशि में हों उससे चौथी और आठवी राशि पर ढैय्या लगती है. जैसे अभी शनि मीन में हैं तो उससे चौथी और आठवी राशि सिंह व धनु पर ढैय्या चल रही है.

(यह भी पढ़ें - शनि की बदली चाल: 4 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, 3 महीने शनि देंगे पैसा-तरक्की और खुशियों के कई मौके!) 

किस राशि पर कब रहेगी ढैय्या?

शनि हर ढाई साल में राशि बदलते हैं, इसलिए साढ़ेसाती साढ़े 7 साल की और ढैय्या ढाई साल की होती है. साढ़ेसाती में ढाई-ढाई साल के 3 चरण उस राशि वाले लोगों को झेलने पड़ते हैं. अगले 15 साल में होने वाले शनि गोचर की भी बात करें तो उसके अनुसार सभी 12 राशियों को कब साढ़ेसाती और ढैय्या झेलनी पड़ेंगी, उसे हम नीचे दी गई इंफोग्राफिक टेबल से समझ सकते हैं. साथ ही जिन राशियों पर अभी साढेसाती-ढैय्या है या वे हाल के वर्षों में मुक्‍त हुए हैं उनका भी जिक्र इस टेबल में है.

shani sadesati

किस राशि के मित्र किसके शत्रु हैं शनि?

हर ग्रह के शत्रु और मित्र ग्रह होते हैं. इससे मतलब है कि शत्रु ग्रह वाली राशियों को अशुभ और मित्र ग्रह वाली राशियों को शुभ फल देते हैं. शनि, बुध और शुक्र ग्रह के मित्र हैं, इस कारण वृष, मिथुन, कन्‍या, तुला राशि वालों को शुभ फल देते हैं. साथ ही मकर और कुंभ राशि के स्‍वामी स्‍वयं शनि हैं, वे इन भी कृपा करते हैं.

वहीं शनि, सूर्य, चंद्र और मंगल ग्रह के शत्रु हैं इसलिए इनसे संब‍ंधित राशियों को साढ़ेसाती व ढैय्या के दौरान खासा कष्‍ट देते हैं. बाकी कुंडली में शनि की स्थिति और महादशा-अंर्तदशा के आधार पर भी साढ़ेसाती-ढैय्या में लाभ-हानि होती है.

मेष - बेहद संघर्षपूर्ण समय 
वृष - अच्‍छी होती है. 
मिथुन - अपेक्षाकृत अच्‍छी होती है
कर्क - कष्‍टपूर्ण समय 
सिंह - बेहद संघर्ष, तनाव, हानि 
कन्‍या - मित्रवत फल देती है 
तुला - शनि  उच्‍च के होते हैं, लिहाजा बेहद शुभ. 
वृश्‍चिक - मुश्किल समय. 
धनु - मुश्किल समय. 
मकर - ज्‍यादा कष्‍ट नहीं. 
कुंभ - अपेक्षाकृत अच्‍छी. 
मीन - कष्‍टपूर्ण समय.

इन लोगों को तंग नहीं करते शनि

जिन लोगों की कुंडली में शनि शुभ हों, उन्‍हें साढ़ेसाती-ढैय्या में ज्‍यादा कष्‍ट नहीं देते हैं. साथ ही जो लोग झूठ, चालाकी, धोखा, नशे की लत जैसे गलत कामों से दूर रहते हैं. मजदूर वर्ग, महिलाओं, जीवों को नहीं सताते हैं. ऐसे लोगों को शनि तंग नहीं करते हैं. बल्कि मेहनती, अनुशासित, ईमानदार, गरीबों की मदद या सेवा करने वाले लोगों को शनि खूब पैसा, सम्‍मान, पद देते हैं.

शनि के अशुभ फल से बचाव के उपाय 

- शनिवार को सरसों तेल का दान. 
- पीपल पर जल और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाना. 
- रोज हनुमान चालीसा का पाठ. 
- अच्‍छे कर्म करना.

(यह भी पढ़ें: कुंभकर्ण जैसी नींद से लोमड़ी जैसी चालाकी तक, किस राशि के लोग किस काम में सबसे आगे? झट से करें चेक) 

(Disclaimer: यह जानकारी वैदिक पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. शनि के वक्री-मार्गी होने से तिथियों में मामूली अंतर संभव है. किसी भी उपाय से पहले विद्वान ज्योतिषी से सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Astrology