Hardoi historysheeter Natraj Shukla: हरदोई में कभी नटराज के नाम से पहचान रखने वाला प्रदीप शुक्ला उर्फ नटराज शुक्ला करीब ढाई दशक तक पुलिस की पहुंच से दूर रहा और झांसी में काली सरकार के नाम से अपनी अलग पहचान बना ली. उसका आपराधिक रिकॉर्ड 1987 से जुड़ा है. पुलिस रिकॉर्ड में 1987 से अब तक 13 मुकदमों का जिक्र है. जानिए कैसे खुला यह राज?
Maa Vindhyavasini Temple Mirzapur: अनादिकाल से जन-जन की आस्था का केंद्र रहे प्रसिद्ध सिद्धपीठ विंध्याचल में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है. मां गंगा और पावन विंध्य पर्वत के सुरम्य संगम तट पर विराजमान मां विंध्यवासिनी की नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के दिव्य रूप में पूजा-अर्चना और आराधना की जा रही है.
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात अचानक मौसम ने ऐसी अप्रत्याशित करवट बदली कि पूरा शहर हैरान रह गया. रात करीब 1 बजे के आसपार नोएडा-गाजियाबाद में आसमान से बारिश की आफत बरसने लगी. लगातार हो रही बारिश से लोगों को हवा में ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम की इस बदलाव से फिजा ठंडी हो गई है. रविवार को यूपी के कई जिलों मेंदिन में मौसम अचानक से बदल गया. मुजफ्फरनगर में दिन में ही अंधेरा छा गया. जानिए आने वाले दिनों का हाल
Chandauli Police Action: कोडीन कफ सिरप केस में चंदौली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. चार आरोपियों पर न्यायिक शिकंजा कसने की कार्रवाई की गई है. आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है.
UPMSCL News Update:उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद करने वाले उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPMSCL) में इन दिनों प्रशासनिक स्तर पर बड़ी उथल-पुथल मची हुई है. कॉरपोरेशन में खरीद, आपूर्ति और रखरखाव में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ED) और शासन स्तर पर जांच चल रही है, जिसके बीच कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है.
Rampur Crime News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं. मिलक खानम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए कार सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे एक युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी
UP STF Codine Cough Syrup Case: एसटीएफ ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार मामले में चौथा आरोप पत्र दाखिल किया है. इसमें शुभम जायसवाल समेत चार नए आरोपितों के नाम शामिल हैं और शैली ट्रेड्स के जरिए बिलिंग का खुलासा हुआ है.
UP Pension Hike 2026:उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन का लाभ लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार तीनों योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन की रकम बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इससे राज्य के 1.20 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
Devipatan Temple Balrampur: नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का पहुंचना लगातार जारी है. नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देवीपाटन मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
Om Prakash Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर ने JPNIC परियोजना को लेकर अखिलेश यादव से 865 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब मांगा है. उन्होंने सपा प्रमुख को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए यूपी की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया.
कानपुर: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. कल्याणपुर का प्रसिद्ध मां आशा देवी मंदिर अपनी अनोखी मान्यताओं और चमत्कारों को लेकर चर्चा में है. त्रेतायुग से जुड़े इस प्राचीन मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं और मान्यता है कि यहां सच्चे मन से आने वाले हर भक्त की मुराद पूरी होती है.
maharajganj children Appeal: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बेहद मार्मिक और व्यवस्था को आईना दिखाने वाला वीडियो सामने आया है. अक्सर लोगों को सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते देखा होगा, लेकिन जब अपनी और इलाके की पीड़ा बताने के लिए मासूम बच्चों को खुद कैमरे के सामने आना पड़े, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.बच्चों ने अनोखे अंदाज में अपनी फरियाद पहुंचाई है.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है.नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है. धर्मनगरी काशी से लेकर राजधानी लखनऊ में सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं.
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसूनी विदाई के बीच मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, आज यानी 11 अक्टूबर 2026 को राज्य में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें गिर सकती हैं, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
Chitrakoot Manickpur News: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जडेरा बांध की नहर में तीन युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
Kushinagar Murder Case: कुशीनगर में घरेलू विवाद के बाद 45 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की हत्या हो गई है. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहली पत्नी और उसके बच्चों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप है. घटना में मृतक की दूसरी पत्नी भी घायल है. जानिए आखिर जमीन के विवाद में कैसे गई एक व्यक्ति की जान?
Hapur Police Alert: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर हापुड़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर स्थित पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
Agra News: आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में यमुना नदी में चाचा-भतीजा डूब गए. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि भतीजे को बचा लिया गया है. जबकि, चाचा की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है.
Sardhana Political Analysis: पश्चिमी यूपी की सरधना सीट सिर्फ एक चुनावी क्षेत्र नहीं... बल्कि सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा का रणक्षेत्र है... इतिहास के पन्नों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाला ये शहर आज इस बात का गवाह है कि कैसे एक ही सीट पर दो धुरंधर आमने-सामने आकर चुनावी सरगर्मी को चरम पर पहुंचा देते हैं...
Pitru Visarjan 2026: पितृ पक्ष के अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या पर सुबह से ही यूपी के अलग-अलग धार्मिक स्थलों और नदियों के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें भावभीनी विदाई दी. मान्यता है कि आज के दिन पिंडदान, तर्पण, ब्राह्मण भोज और वस्त्र-अन्न दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर अपने लोक लौटते हैं.
Saharanpur Deoband Road Accident: सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह फ्लाईओवर पर माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी. हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं.
CJP Delhi Protest Amethi Impact: प्रदर्शन को लेकर दिल्ली बॉर्डर से लेकर अमेठी तक राजनीतिक व प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अमेठी पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है. प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे प्रसिद्ध लोक गायक प्रदीप मौर्य समेत कई लोगों को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया है.