App

UP Weather Today: नोएडा-गाजियाबाद में आधी रात से बदला मौसम, झमाझम बरसात से गिरा तापमान, पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात अचानक मौसम ने ऐसी अप्रत्याशित करवट बदली कि पूरा शहर हैरान रह गया. रात करीब 1 बजे के आसपार नोएडा-गाजियाबाद में आसमान से बारिश की आफत बरसने लगी. लगातार हो रही बारिश से लोगों को हवा में ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम की इस बदलाव से फिजा ठंडी हो गई है. रविवार को यूपी के कई जिलों मेंदिन में मौसम अचानक से बदल गया. मुजफ्फरनगर में दिन में ही अंधेरा छा गया. जानिए आने वाले दिनों का हाल

UP Weather Today: नोएडा-गाजियाबाद में आधी रात से बदला मौसम, झमाझम बरसात से गिरा तापमान, पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट
Image Credit: UP Weather Today

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. रविवार देर रात नोएडा और गाजियाबाद में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया. वहीं, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में दिन के समय भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया. मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.  कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.  इसके उलट पूर्वी यूपी में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. कई जगहों पर पेड़ उखड़े हुए हैं.

नोएडा-गाजियाबाद में आधी रात से बारिश
दिल्ली-एनसीआर से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों में रविवार देर रात मौसम अचानक बदल गया. रात करीब एक बजे नोएडा और गाजियाबाद में बारिश शुरू हुई. बारिश के चलते कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बनने की सूचना है. मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और हवा में ठंडक महसूस होने लगी. इससे पहले रविवार को मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली थी. दिन के समय आसमान में बादल छाने से अंधेरा जैसा माहौल बन गया. अब मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है.

पश्चिमी यूपी में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग, लखनऊ की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 से 16 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 12 अक्टूबर को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है. इस दौरान कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए भी सतर्क रहने की जरूरत है. पश्चिमी यूपी के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है. 15 और 16 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके बाद 17 अक्टूबर को फिर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

लोगों को सलाह
तेज हवा, बारिश और वज्रपात को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचना चाहिए. किसानों को भी फसलों और कृषि संबंधी गतिविधियों को लेकर स्थानीय मौसम चेतावनी पर नजर रखनी चाहिए.

पूर्वी यूपी में फिलहाल मौसम रहेगा शुष्क
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुकाबले पूर्वी यूपी में अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 से 14 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है.

सुबह-शाम ठंडक, दिन में गर्मी का असर
प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज के बीच सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दिन में कई इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है.

मौसम केंद्र के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बस्ती और हरदोई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बस्ती में यह सामान्य से 2.3 डिग्री और हरदोई में 3.3 डिग्री कम रहा. इसके अलावा अयोध्या में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, गोरखपुर में 20.2 डिग्री और बरेली में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More