App

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: जडेरा बांध की नहर में मछली पकड़ने गए तीन आदिवासी युवकों की डूबने से मौत, हेला गांव में मातम

Chitrakoot Manickpur News: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जडेरा बांध की नहर में तीन युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: जडेरा बांध की नहर में मछली पकड़ने गए तीन आदिवासी युवकों की डूबने से मौत, हेला गांव में मातम
Image Credit: Chitrakoot Manickpur News

ओंकार सिंह/चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जडेरा बांध की नहर में मछली पकड़ने गए तीन आदिवासी युवकों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. एक साथ तीन युवकों की इस तरह मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और हेला गांव में मातम पसरा हुआ है.

जडेरा बांध की नहर में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार,ससुराल या रिश्तेदारी में आपस में जुड़े तीनों युवक शनिवार की सुबह मछली पकड़ने के लिए जडेरा बांध की नहर पर गए थे. बताया जा रहा है कि नहर में बने किसी पाइप के अंदर जाने के बाद ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उनकी जान चली गई. हालांकि, मौत के असली कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस और नेताओं ने पहुंचकर जताया शोक
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. तीनों युवकों के शवों को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, दुखद सूचना मिलते ही पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. एक साथ तीन घरों के चिराग बुझ जाने से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन (रिश्तेदार) के मुताबिक शनिवार को करीब सुबह 6 बजे के आसपास हादसा हुआ. बताया कि ये नहर करीब नहर 70 से 80 फीट गहरी है. 

मृतकों के नाम
नेंदा, राजपाल, रामकेश है. तीनों सगे भाई बताए जा रहे हैं. 

बरेली-नदी में बहती लकड़ी पकड़ने उतरे 3 युवक लापता
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के कपुरपुर गांव की रामगंगा नदी में बहती हुई लकड़ी पकड़ने के लिए 3 युवक उतरे. ग्रामीणो ने डूब रहे तीन युवकों में से 2 को बचा लिया है. एक युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सूचना पर मौके पर भारी पुलिसफोर्स मौजूद है. लापता युवक की तलाश के रेस्क्यू अभियान चल रहा है. 

स्नान और तर्पण के दौरान चाचा-भतीजा गहरे पानी में डूबे
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के हाथी घाट पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब यमुना नदी में स्नान और तर्पण के दौरान चाचा-भतीजा गहरे पानी में डूबने लगे. वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भतीजे को तो सही-सलामत पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज बहाव में चाचा बह गए. इस हादसे से घाट पर हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More