)
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया है. वर्किंग कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 स्थायी सदस्यों का नाम है. प्रदेश बीजेपी की 30 अक्टूबर को होने वाली कार्यसमिति की बैठक से पहले यह लिस्ट जारी की गई है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति 2026 के स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूची में शामिल किया गया. साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, बासित अली और स्मृति ईरानी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली.
वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद और एसपी सिंह बघेल समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं. कुल 30 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति 2026 में स्थायी आमंत्रित सदस्य घोषित किया गया. सूची के अनुसार घोषणा 26 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है. लिस्ट में 548 कार्यसमिति सदस्यों के नाम हैं. 134 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं.
पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, सीएम योगी के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री डा. भोला सिंह व संगीता यादव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, ओबीसी आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का नाम शामिल है.
यूपी बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है. शकुंतला लोधी को पीलीभीत की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, गुंजन शर्मा को कानपुर की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. रेनू सिंह को रायबरेली की जिलाध्यक्ष बनाया गया है. माधुरी सोनी को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.


बीजेपी महिला जिलाध्यक्षों की लिस्ट देखें
