)
बॉलीवुड के दो आइकॉनिक सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू दशकों बाद साथ काम करने जा रहे हैं. लंबे समय बाद दोनों को साथ में सुनना फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है. एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के गाने 'सुनियो जरा' से दोनों 21 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं. उदित नारायण और कुमार सानू ने इस गाने के लिए हाथ मिलाया है. आखिरी बार दोनों ने साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के लिए सुर मिलाए थे.
हाल ही में आई वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 90 के दशक के सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के पहले गाने 'सुनियो जरा' के लिए हाथ मिलाया है. इस खास ट्रैक में पर्दे पर सनी देओल और रवि किशन के साथ फिल्म के बाकी सितारे भी नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के गाने 'कहां हो तुम' के लिए साथ में सुर लगाए थे.
अब 21 साल के लंबे इंतजार के बाद यह शानदार जोड़ी एक बार फिर माइक थामकर 'सुनियो जरा' के साथ वापसी करने जा रही है. सनी देओल की फिल्म के लिए आइकॉनिक जोड़ी दमदार गाना गाने जा रही है. 'सुनियो जरा' गाने को जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. इस गाने का टीजर 26 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है और गाना 27 अक्टूबर को रिलीज होगा. यह एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बन रही क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पहला गाना है.
बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का गाना 'सुनियो जरा' एक परफेक्ट फ्रेंडशिप एंथम होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों को एक साथ जोड़ा है. इस ट्रैक को प्रीतम के JAM8 से जुड़े राही ने कंपोज किया है. वहीं, गाने में उदित नारायण और कुमार सानू के साथ अनुपम अमोद भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. इस गाने के खूबसूरत बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं, जो मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के जिगर सरैया की पत्नी हैं. सिनेमाघरों में फिल्म 20 नवंबर 2026 को दस्तक देगी.