Muskan Solanki Success Story: देशभर में प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बनाने वाले माधोपट्टी गांव की एक और बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है. गांव की मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है. जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. मुस्कान पहले ही प्रयास में अपने परिवार की 11वीं अफसर बनी हैं.
Barabanki Heritage Site: उपेक्षा, जर्जरता और अतिक्रमण की मार झेल रही बाराबंकी की ऐतिहासिक विरासत के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है. गोकुलपुर-असेनी रियासत के तालुकेदार कुंवर गिरधारी सिंह की करीब 128 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक समाधि बारादरी को प्रदेश सरकार ने राजकीय धरोहर घोषित कर दिया है.
Deoria Son Killed Father News: देवरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि बेटे ने शराब पीने के लिए पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद बेटे ने पिता को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया.
Hathras Road Accident: हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई.
Delhi Noida Border Sealed: राजधानी दिल्ली में आज (10 अक्टूबर 2026) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर आयोजित प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में जबर्दस्त हलचल और कड़ा अलर्ट देखा जा रहा है. दिल्ली और नोएडा पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों (BSF, CISF, ITBP) ने मोर्चा संभाल लिया है, जिससे पूरा एनसीआर क्षेत्र किलेबंदी में तब्दील हो गया है.
Bahraich Court Murder Verdict: बहराइच में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषी इब्राहिम उर्फ गुल्ले पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।. पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. जानिए आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
UP Road Accident: अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं, प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी सड़क हादसे हुए हैं. जानिए डिटेल...
Prayagraj-Kanpur Trains Cancelled: प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मेरठ समेत कई जगहों से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के चलते इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेन रद्द होने से यात्री स्टेशन आने के बाद घर वापस लौट रहे हैं.
UP Police Constable Physical Test Fraud: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरी अभ्यर्थी की जगह दौड़ लगा रही युवती को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने गिरफ्तार युवती को भेजा जेल दूसरे की तलाश शुरू कर दी है. एसपी सिटी मुरादाबाद के मुताबिक, दूसरा आरोपी डिफेंस में है. इसी ने अपनी बहन की जगह दौड़ लगवाने के लिए संपर्क किया था.
UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं. इस बार चुनाव आयोग का फोकस सिर्फ चुनाव कराने पर नहीं, बल्कि मतदान केंद्रों पर भीड़ कम करने, मतदाताओं को सहूलियत देने और चुनावी प्रक्रिया की निगरानी मजबूत करने पर है. जानिए आखिर इस बार यूपी के चुनाव में क्या बदलेगा?
Jaunpur Bhatewara Mini Stadium: भटेवरा मिनी स्टेडियम आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. मैदान में जगह-जगह ऊंची-ऊंची घास और झाड़ियां उग आई हैं. टूटी बाउंड्री, खराब स्ट्रीट लाइट और बरसात में टपकते भवनों ने उसके रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हैरानी की बात यह है कि इसी मैदान पर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रो प्लेयर रोहित यादव भी अभ्यास किया करते थे.
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी शबनम ने पति नदीम के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया. घटना के पीछे पति के दूसरी महिला से संबंध होने का शक बताया जा रहा है.
Narendra Modi International Airport: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इसका ऐलान कर दिया है. सीएम योगी ने कहा कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा जाएगा.
Kanpur Minor Girl Rape Case: कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां रिश्ते के मामा और उसके दोस्तों पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, नाबालिग का जबरन गर्भपात करवाने का भी आरोप लगा है. इस मामले में नाना-नानी, मामा-मामी समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है.
Noida Airport Flying Taxi: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ईप्लेन कंपनी ने इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन व्यवस्था विकसित करने का समझौता किया है. जानिए कैसे काम करेगी यह तकनीक, पहली उड़ान से पहले क्या तैयारियां जरूरी हैं और यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने की तारीख अभी क्यों स्पष्ट नहीं है.
Lucknow Double Murder News: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भोला खेड़ा इलाके में होमगार्ड रविंद्र शंकर ने अपनी ही पत्नी और बेटी की मोबाइल डेटा केबल (Data Cable) से गला घोंटकर नृशंस हत्या की.
Om Prakash Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर जोरदार हमला बोला. राम मंदिर में दर्शन न करने पर राजभर ने तंज कसते हुए पूछा कि अखिलेश अयोध्या जाने के बाद भी रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं गए.
Greater Noida Suicide News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऊंची इमारतों से छलांग लगाकर आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अभी हाल ही में भारी कर्ज के तनाव में एक युवक के 49वीं मंजिल से कूदने की सनसनीखेज घटना के बाद, अब बिसरख क्षेत्र की ऐस डिवाइनो (Ace Divino) सोसाइटी में 36 वर्षीय युवक ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर 9 अक्टूबर 2026 को मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तावित है. कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की है.
BSP Power Show:बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में पार्टी बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है.मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी हैं. मायावती ने कहा कि उन्होंने कमज़ोर तबको को यूपी की चार बार सत्ता की चाबी दी.
Rampur News: रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव स्थित शराब के ठेके पर अचानक गोलियां चलने लगीं,बाइक सवार तीन हमलावरों ने शराब के ठेके पर मौजूद सनी उर्फ सनया को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सनी पर करीब छह गोलियां चलाईं,गोली लगने से सनी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.