App

BSP Power Show: लखनऊ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, मायावती ने किया कांशीराम को नमन

BSP Power Show:बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में पार्टी बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है.मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी हैं. मायावती ने कहा कि उन्होंने कमज़ोर तबको को यूपी की चार बार सत्ता की चाबी दी.

BSP Power Show: लखनऊ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, मायावती ने किया कांशीराम को नमन
Image Credit: Kanshi Ram Death Anniversary

Kanshi Ram Punyatithi: लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ में बसपा बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी किए गए 'लखनऊ चलो' के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है और लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर तड़के से ही समर्थकों का हुजूम जुटना शुरू हो गया है. पार्टी प्रमुख मायावती भी कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की. बसपा प्रमुख मायावती ने कांशीराम की पुष्यतिथि पर उनके नमन किया. उनके साथ भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद रहे.

1 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान
बसपा की तैयारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस श्रद्धांजलि सभा और शक्ति प्रदर्शन में 1 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. प्रदेशभर से पार्टी कैडर, मंडल स्तरीय पदाधिकारी और समर्थक बसों व निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचे हैं. पार्टी की कोशिश बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाकर अपना जनाधार दिखाने की है.

मायावती देंगी श्रद्धांजलि और संदेश
कार्यक्रम के दौरान बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचकर बहुजन नायक को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी. इस दौरान मायावती पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी तैयारियों, सामाजिक समीकरणों और संगठन की मजबूती को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे सकती हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का यह शक्ति प्रदर्शन अपने पारंपरिक दलित वोट बैंक और कैडर को एकजुट रखने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कांशीराम ने बहुजन समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक भागीदारी को लेकर आंदोलन खड़ा किया था. उनकी पुण्यतिथि BSP के लिए हर साल राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण अवसर होती है. इस बार लखनऊ में जुटने वाली भीड़ और मायावती के संदेश से पार्टी की आगे की रणनीति के संकेत मिलने की उम्मीद है.

राजनीतिक मायने: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का यह बड़ा जमावड़ा अपने पारंपरिक कैडर को एकजुट करने और संगठन की मजबूती दिखाने का रणनीतिक प्रयास है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More