App

देवबंद में भीषण सड़क हादसा: माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

Saharanpur Deoband Road Accident: सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह फ्लाईओवर पर माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी. हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं.

देवबंद में भीषण सड़क हादसा: माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल
Image Credit: Saharanpur Deoband Road Accident

नीना जैन/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कुछ श्रद्धालु माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा कर रहे थे. शनिवार सुबह जब उनका वाहन देवबंद क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर या डंपर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे और चीख-पुकार मच गई.

चार की मौत, आठ घायल अस्पताल में भर्ती
इस भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है, जो सभी सरधना (मेरठ) के रहने वाले थे. वहीं, हादसे में घायल हुए करीब आठ लोगों को स्थानीय पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. अचानक हुए इस हादसे से मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More