)
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काशवी हीरानंदानी बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में आई थी. उन्होंने लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर सवाल किए. काशवी ने इस दौरान लव को कुछ ऐसी बात बोल दी थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके क्रिटिसिज्म सहना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है. दरअसल वीकेंड का वार में काशवी ने लव गिल पर आरोप लगया था कि उन्होंने जाल बिछाया, मैनिपुलेट किया और स्काउट का इस्तेमाल किया.
स्काउट की गर्लफ्रेंड ने क्रिटिसिज्म और ट्रोलिंग के बाद काशवी ने माफी मांगी है. उन्होंने बोला कि उनका मकसद स्काउट की गलतियों पर बात करना था, न कि वह लव के बारे में कोई फैसला सुनाना. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- मेरा इरादा स्काउटओपी से बात करना, उनकी गलतियों को सामने लाना और उनके काम के लिए जवाबदेह ठहराना था. ऐसा करते समय मुंह से कुछ शब्द निकल गए जो कि दूसरे लोगों के लिए सेंसिटिव थे.

पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- उनकी अपनी फीलिंग्स की वजह से उन्हें हक नहीं मिलता है कि वह किसी और के कैरेक्टर या इरादों पर कोई फैसला सुनाए. काशवी ने माना कि सोशल मीडिया किसी के लिए नफरत फैलाने और किसी को निशाना बनाने के लिए उकसाने का इरादा नहीं था. मैं समझ सकती हूं कि मेरे शब्दों का असर होता है, जो भी गलतफहमी हुई, मैं उसकी जिम्मेदारी लेती हूं. काशवी ने अपनी बात को खत्म करते हुए माफी मांगी जिन्हें उनके कमेंट्स से दुख पहुंचा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों को मेरी बातों से दुख पहुंचा है, मैं उनसे दिल से माफी मांगती हूं.
वीकेंज का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड के आने के बाद से ही स्काउट और लव के रिश्ते में तूफान आ गया है. स्काउट को एहसास होता है कि काशवी का आना बोलना की चीजें सही नहीं है, ऐसे में स्काउट ने बोला कि मुझे चीजे ठीक करनी होगी, वरना बाहर सब खत्म हो जाएगा. वहीं लव ने भी स्काउट से बात करने से इनकार कर दिया है. घरवालों ने भी स्काउट और गिल को समझाया कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड को ये सब दिखना बुरा लग सकता है. कनिका ने समझाया था कि उन्होंने अपने पिता को आज तक हग नहीं किया है, उनके भाई और वो अलग रूम में सोते हैं. ऐसे में उनकी चीजे बाहर गलत दिख सकती है. वहीं वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने साफ-साफ शब्दों में बोला कि आप दोनों घर में मसाज करना बंद कर दो.