App

UP Rain Alert: यूपी वालों हो जाओ तैयार! गोरखपुर समेत इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का तांडव, जानें अगले 72 घंटे का मौसम

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून का प्रभाव लगभग खत्म हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

UP Rain Alert: यूपी वालों हो जाओ तैयार! गोरखपुर समेत इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का तांडव, जानें अगले 72 घंटे का मौसम

UP Weather Alert: इन दिनों बेशक मानसून की तूफानी रफ्तार थमती नजर आ रही है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी आपकी टेंशन बढ़ाने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिम बंगाल की तरफ निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है. जिससे पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और आंधी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. कर्नाटक और आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इतना ही नहीं, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल की तरफ निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. तो जानिए आज यानी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में जिलावार मौसम का हाल...

इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज जिन जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है, उनमें फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, बदायूं, संभल, बिजनौर, हरदोई, उन्नाव, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रायबरेली, ज्योतिबाफुले नगर, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में आज यानी 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का कहना है कि आज से 9 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. खासतौर से 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 9 अक्टूबर के बाद से बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है. 11 अक्टूबर से प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ हो सकता है.

लोगों को मौसम विभाग की सलाह
तेज हवाओं और बिजली चमकने की स्थिति में मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे खड़ा न होने और बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने की हिदायत दी है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और खेतों में पानी के उचित निकास की व्यवस्था करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More