Yogi ki Pati: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम अपनी पाती में पितृ पक्ष को अतीत से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि बताया है. उन्होंने कहा कि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाला पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के तप, त्याग और योगदान को स्मरण करने का अवसर है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ता है.
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम अब साफ और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहने वाला है?
Falahari Maharaj letter CM: प्रसिद्ध संत पूज्य प्रेमानंद जी महाराज की सुरक्षा और उनके आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर मथुरा-वृंदावन में भारी विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी नेता फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजकर प्रेमानंद जी महाराज की जान को खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है.
SP MP Target Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में दरार साफ दिखने लगी है. गठबंधन के दो बड़े सहयोगी दल सपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल उर्फ शिवपाल सिंह पटेल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.
Lucknow Aliganj murder: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के बीच लूडो खेलने को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया. लूडो खेल रहे युवक पर उसके ही साथी ने कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई.
Sultanpur accident news: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 79.3 पर सेना के एक जवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस एक अज्ञात वाहन से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस सवार 4 लोगों की मौत हो गई है.
UP Politics: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम के साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मडिया संयोजक और सह-संयोजको भी टीम घोषित कर दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पुरानी टीम के लोगों को समायोजित किया गया है, वहीं नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.
UP rajya sabha elections: बीजेपी आज यूपी से राज्यसभा के लिए 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है. पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के नाम तय कर रही है. दरअसल, राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है. ऐसे में बीजेपी की ओर से आज नामों का ऐलान होने के बाद अगले एक-दो दिनों में प्रत्याशियों का नामांकन कराया जा सकता है.
VHRP Dharma Sansad: मथुरा कृष्ण भूमि पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सबसे बड़ी धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने समेत 12 प्रस्ताव पास किए गए
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम अब साफ और शुष्क बना हुआ है. 4 अक्टूबर को प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि 6-7 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. अगर आप रविवार को किसी काम या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो बारिश आपकी तैयारियों में कोई खलल नहीं डालेगी. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहने वाला है?
आकाश आनंद और मायावती के रिश्ते में पिछले तीन साल में कई बड़े राजनीतिक उतार-चढ़ाव आए.. उत्तराधिकारी बनने से लेकर जिम्मेदारी छीने जाने, वापसी और BSP से बाहर किए जाने तक.
Allahabad high court: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है.
Noida Supernova Suicide Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक सुपरनोवा में स्थित एक Airbnb में रुका हुआ था. इसी दौरान उसने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी
50th India Carpet Expo Bhadohi: कालीन नगरी भदोही एक बार फिर हस्तनिर्मित कालीन के वैश्विक बाजार के केंद्र में होगी, यहां 04 अक्तूबर से इंडिया कारपेट एक्सपो आयोजित होने जा रहा है. चार दिवसीय इस कारपेट एक्सपो में 65 देशों के 300 से अधिक बायर शामिल होंगे.
Fatehpur Boat Accident: फतेहपुर में करीब 12 लोगों से भरी एक नाव बाढ़ के पानी में पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया. इस दौरान औंग थाना प्रभारी ने खुद हिम्मत दिखाते हुए पानी में उतरकर लोगों की जान बचाई. मुस्तैदी से चलाए गए राहत-बचाव कार्य के चलते नाव में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
Social Engineering Formula for 2027: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इस नई टीम को कांग्रेस के सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. आखिर इस बदलाव के पीछे क्या रणनीति है और अजय राय की जगह मोना को कमान देने के सियासी मायने क्या हैं?
Agra Highway Tanker Accident: आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इंडियन ऑयल डिपो से फिरोजाबाद जा रहे पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर को फतेह सिंह की पुलिया के पास एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टैंकर का टैंक फट गया और करीब 12 हजार लीटर ईंधन हाईवे पर बहने लगा. जिसे लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई.
Premanand Maharaj Ashram Mystery: वृंदावन (मथुरा): वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का श्री हित राधा केली कुंज आश्रम इन दिनों अचानक सुर्खियों और विवादों के केंद्र में आ गया है. एक की संदिग्ध मौत और अब दो लोगों के लापता होने से वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े मामले लगातार सवालों के घेरे में हैं. परिवार के लोग अपनों की तलाश में परेशान हो रहे हैं.
Shahjahanpur Sadhu Murder Case: शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या करने वाले आरोपी सुमित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रोड भी बरामद कर ली गई है. मंदिर और मंदिर की जमीन हड़पने की नीयत से दोनों साधुओं की हत्या की गई थी. फिलहाल पुलिस ने साधुओं की हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया है.
Prayagraj Atiq Ahmed Black Money Land Fraud: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पूरामुफ्ती थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया है. माफिया के गुर्गों ने रेवेन्यू रिकॉर्ड्स में फर्जी नाम दर्ज कराकर एक ही जमीन का तीन बार बैनामा कर डाला. इनमें से दो बैनामे 2023 में और एक बैनामा 2024 में कराया गया था. जालसाजी का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार को एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है. थाना खंदौली क्षेत्र में एक कंटेनर और डंपर के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कंटेनर में सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवारों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Allahabad High Court News: जौनपुर के चार पुलिसकर्मियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने चार पुलिसकर्मियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. इन चारों पुलिसकर्मियों पर पुजारी यादव को यातना देने का आरोप है. सीबीआई ने मामले की जांच के बाद चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है,