App

UP BJP Media Team: बीजेपी ने बदली मीडिया टीम, 31 प्रवक्ता और 25 पैनलिस्ट को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

UP Politics: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम के साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मडिया संयोजक और सह-संयोजको भी टीम घोषित कर दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पुरानी टीम के लोगों को समायोजित किया गया है, वहीं नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.

UP BJP Media Team: बीजेपी ने बदली मीडिया टीम, 31 प्रवक्ता और 25 पैनलिस्ट को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
Image Credit: UP BJP media team (AI photo)

विशाल सिंह/UP BJP media team: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई मीडिया टीम, प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मीडिया संयोजकों व सह-संयोजकों की सूची जारी कर दी है। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी ने इस बार प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की टीम में पिछली बार की तुलना में दोगुने लोगों को शामिल किया है, ताकि सरकार और संगठन का पक्ष मजबूती से रखा जा सके और विपक्ष के हमलों का करारा जवाब दिया जा सके।

पुरानी टीम के साथ नए चेहरों को मिला मौका
प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी इस नई सूची में कुल 31 प्रदेश प्रवक्ता और 25 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं.  पार्टी ने अपनी पुरानी टीम के अनुभवी चेहरों को समायोजित करने के साथ-साथ कई नए और मुखर वक्ताओं को भी मौका दिया है. इसके साथ ही, सभी वर्गों और जातियों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की पूरी कोशिश की है. बता दें कि पिछली टीम में 16 प्रवक्ता और करीब एक दर्जन मीडिया पैनलिस्ट ही थे.

प्रदेश प्रवक्ता
हीरो वाजपेई, डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल.

25 कार्यकर्ता बने मीडिया पैनलिस्ट
अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी 'शरद', रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, चन्द्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी. मिश्रा, डॉ. अशोक नागर, गौरव गर्ग, जेबा यासमीन, अमील शम्सी, पवन गोयल, बाल कृष्ण पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, डॉ. विजय रत्ना तोमर, मनीष शर्मा, बृजेश यादव, प्रशांत सिंह राठौर, सूरज श्रीवास्तव और मणीन्द्र पाण्डेय.

क्षेत्रीय मडिया संयोजक व सह-संयोजक टीम
अवध: आकाश मिश्रा- संयोजक, अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा व दीपक तिवारी सह-संयोजक टीम
पश्चिम: गजेन्द्र शर्मा-संयोजक और संजय माहेश्वरी, नीतिन शर्मा व निमित जायसवाल सह-संयोजक
कानपुर: अनूप अवस्थी-संयोजक व संजय सिंह सह-संयोजक
काशी: मधुकर चित्रांश-संयोजक, संतोष सोलारपुरकर व शैलेन्द्र मिश्रा सह-संयोजक
गोरखपुर: राहुल तिवारी-संयोजक, चंदन आर्य व समरेंद्र विक्रम सिंह सह-संयोजक टीम
बृज: अंकित माहेश्वरी-संयोजक, अमित गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता, श्याम सुंदर परासर व निशित शर्मा सह-संयोजक टीम

राजनीतिक मायने
प्रवक्ताओं की लंबी चौड़ी टीम में मुखर वक्ताओं को शामिल कर यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि हर मोर्चे पर विपक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं रखा जाएगा. दोनों टीम में में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण को भी दुरुस्त किया है.  बता दें कि पिछली टीम में 16 प्रवक्ता और एक दर्जन के करीब ही मीडिया पैनलिस्ट थे.इस बार मीडिया टीम में सह-संयोजकों की संख्या चार के स्थान पर दो कर दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More