App

Lucknow News: अलीगंज में लूडो खेलने को लेकर विवाद, युवक की कैंची घोंपकर हत्या; हिरासत में आरोपी

Lucknow Aliganj murder: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के बीच लूडो खेलने को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया. लूडो खेल रहे युवक पर उसके ही साथी ने कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई.

Lucknow News: अलीगंज में लूडो खेलने को लेकर विवाद, युवक की कैंची घोंपकर हत्या; हिरासत में आरोपी
Image Credit: Lucknow Aliganj murder

नंदन श्रीवास्तव/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम दोस्तों के साथ लूडो खेलना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ. खेल के दौरान हुए मामूली विवाद में प्रदीप नाम के युवक ने अपने साथी राहुल अवस्थी (32 वर्ष) पर कैंची से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

लूडो के खेल में बढ़ी कहासुनी
बताया जा रहा है कि सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी लखनऊ में डाला चालक था. शनिवार शाम वह पुरनिया पुल के नीचे प्रदीप और कुछ अन्य युवकों के साथ लूडो खेल रहा था. इसी दौरान खेल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाकर राहुल पर हमला कर दिया. कैंची लगने से राहुल लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को पहले पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के साथ घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है.

पुलिस और परिजनों के दावों पर सवाल
घटना के बाद राहुल के परिवार ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस नहीं बुलवाई और घायल को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई.पुलिस की ओर से कहा गया है कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था. इस मामले में पुलिस और परिवार के दावों की जांच की जा रही है.वहीं, पुलिस प्रशासन ने परिजनों के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि घायल को तत्काल इलाज के लिए भिजवाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More