App

UP Weather Update: पूर्वी यूपी में आज हल्की बारिश के आसार, पश्चिमी में मौसम रहेगा शुष्क, जानें अगले 7 दिन का हाल

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम अब साफ और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

UP Weather Update: पूर्वी यूपी में आज हल्की बारिश के आसार, पश्चिमी में मौसम रहेगा शुष्क, जानें अगले 7 दिन का हाल
Image Credit: Aaj ka mausam

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में आज यानी 5 अक्टूबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पू्र्वानुमान के अनुसार पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज 5 अक्टूबर को मौसम मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. राहत की बात है कि आज के लिए प्रदेश के किसी भी संभाग में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

लखनऊ-नोएडा का मौसम
5 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में धूप और बादलों की लुकाछिपी के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि नोएडा में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा.

अगले 7 दिन तापमान में बड़ा बदलाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.  यानी ठंड या गर्मी अचानक नहीं बढ़ेगी.

6 और 7 अक्टूबर को बढ़ेगी बारिश
पांच अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा.  वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार -6 अक्टूबर: पश्चिमी और पूर्वी दोनों यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है.  6 और 7 अक्टूबर को लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 45 जिलों में छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं, जिसके बाद रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड की शुरुआत का अहसास होने लगेगा.

7 अक्टूबर का मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के दोनों संभागों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

8 से 10 अक्टूबर का मौसम
8 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में फिर मौसम शुष्क हो जाएगा, जबकि पूर्वी यूपी में 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. पश्चिमी यूपी में 6 से 10 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं. कुल मिलाकर अक्टूबर के पहले हफ्ते में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन भारी बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है.

तापमान का हाल भी जानिए
राहत की बात यह है कि अगले सात दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में अचानक कोई बड़ी गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More