)
कन्हैया लाल शर्मा/मथुरा: प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है.फलाहारी महाराज ने पत्र में आश्रम से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि आश्रम में दो गुट बन गए हैं और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है. फलाहारी महाराज का आरोप है कि कुछ लोग आश्रम की आड़ में जमीन और प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे हैं. उनका यह भी दावा है कि इसी वजह से प्रेमानंद महाराज बेलवन स्थित आश्रम चले गए हैं.
आश्रम में दो गुट और भूमाफिया का खेल
फलाहारी महाराज का दावा है कि श्री हित राधा केलिकुंज आश्रम में इस समय संतों के दो गुट बन चुके हैं-एक असली तपस्वी संतों का और दूसरा प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले भूमाफिया का है.
कोई बच्चा या किडनी चोर गिरोह सक्रिय हो सकता....
गंभीर आशंकाएं और सुरक्षा की मांगपत्र में फलाहारी महाराज ने अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा गया कि केलिकुंज आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के अचानक गायब होने की खबरें हैं. इस बात की भी आशंका जताई गई है कि इसके पीछे कोई बच्चा या किडनी चोर गिरोह सक्रिय हो सकता है. भूमाफिया संतों की गतिविधियों के कारण प्रेमानंद जी महाराज की जान को गंभीर खतरा है, जो कि देश हित के लिए चिंताजनक है. फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी से मांग की है कि आश्रम में रह रहे सभी सेवादारों और संतों का गहन पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए और महाराज जी को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए.
पत्र में आरोप लगाया है कि प्रेमानंद बाबा, केलि कुंज आश्रम में कुछ आपराधिक किस्म के लोग घुसे हैं, जिन्होंने महाराज जी की आड़ में कई आश्रम बना लिए हैं. उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए. किसी भी साजिश को गायब, दूसरे गुट के कुछ भूमाफिया संतों की वजह से प्रेमानंद बाबा की जान को खतरा है. महाराज जी की छवि को धूमिल करने में केलि कुंज गुट की भूमिका भी संदेह के घेरे में है.

पत्र के अंत में मांग की गई है कि आप जांच कर वास्तविक स्थिति की जानकारी सार्वजनिक करें. साथ ही कहा गया है कि वृंदावन आश्रम में सेवार्थ का पुलिस वेरिफिकेशन होना भी अनिवार्य कर देना चाहिए, ताकि बाल आयोग जांच करे. यदि कुछ संदिग्ध अधिकार के तहत कोई भी नाबालिग बालक-बालिका और माता-पिता की गैर मर्जी के बिना किसी भी आश्रम, गुरुकुल, एवं संस्थान में नहीं रह सकता. आगे विनय अनुरोध है कि शंकाओं के समाधान हेतु अति शीघ्र जांच करने की कृपा करें.