)
VHRP Dharma Sansad लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज यानी रविवार (4 अक्टूबर) को विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) की अब तक की सबसे बड़ी 'धर्म संसद' आयोजित हुई. इस विशाल आयोजन में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति पर मुहर लगी. धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने समेत 12 प्रस्ताव पास किए गए. श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा विवाद फिलहाल अदालत में भी विचाराधीन है.
इस महा-धर्म संसद में देश-विदेश से बड़े साधु-संतों, धर्माचार्यों और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा. देश भर से सभी पदाधिकारियों को भी धर्म संसद में बुलाया गया.
21 देशों से पहुंचे प्रतिनिधि, विभिन्न सत्रों में होगी चर्चा
आयोजकों के अनुसार, इस धर्म संसद में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा विश्व के करीब 21 देशों से 'विश्व हिंदू रक्षा परिषद' के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं. बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी. प्रमुख संतों की मौजूदगी में अलग-अलग सत्रों में बैठकों का दौर शुरू होगा.
बैठक का क्या होगा एजेंडा?
धर्म संसद की बैठक में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए देशभर में जन-जागरण अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा गया.
पारित प्रस्तावों की जानकारी
सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मंथन के बाद, पारित हुए सभी प्रस्तावों की आधिकारिक घोषणा की गई. विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) गोपाल राय धर्म संसद के प्रस्तावों की जानकारी मीडिया को दी.
6 दिसंबर को मथुरा में 'शौर्य दिवस
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस धर्म संसद में सबसे बड़ा और अहम प्रस्ताव 6 दिसंबर को मथुरा में 'शौर्य दिवस' के रूप में मनाने को लेकर लाया जा सकता है. अयोध्या की तर्ज पर अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को आक्रामक रूप देने के लिए VHRP पूरे देश में बड़ा अभियान चलाने की योजना बना रही है.
4 अक्टूबर को हो रही यह धर्म संसद उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की राजनीति और धार्मिक आंदोलनों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. मथुरा विवाद को लेकर लखनऊ से उठने वाली यह आवाज आने वाले दिनों में नए सियासी व सामाजिक समीकरणों को जन्म दे सकती है.