App

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस

बिहार सरकार ने पूर्व विधायक नीलम देवी को पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है. अनंत सिंह की पत्नी पर यह तीसरी कार्रवाई है. इससे पहले जदयू ने पार्टी से निकाला और सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा वापस ले लिया.

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस
Image Credit: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को पटना में सरकारी घर खाली करने का नोटिस जारी (File-Photo)

बिहार सरकार ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और बड़ा एक्शन लिया है. उनको पटना का सरकारी आवास खाली करना होगा. इसके लिए राज्य सरकार ने नोटिस भेजा है. राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है.

नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

दरअसल, बिहार सरकार ने 26 अक्टूबर सोमवार को अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को राज्य मंत्री का दर्जा वापस ले लिया. सरकार ने नीलम देवी को '20-सूत्रीय समिति' के सदस्य के पद से हटा दिया. इसका मतलब हुआ कि नीलम देवी के पास मौजूद राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया है.

24 अक्टूबर को जदयू ने पार्टी से बाहर निकाला

बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर शनिवार को जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया. साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

'हमको कोई गम नहीं है, जनता हमारी मालिक और भगवान है'

वहीं, जदयू से निष्कासित किए जाने पर अनंत सिंह ने 25 अक्टूबर रविवार को बड़ा बयान दिया. मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा था कि हमको कोई गम नहीं है, जनता हमारी मालिक और भगवान है. उन्होंने कहा कि पार्टी वे जो कार्रवाई की गई है, वह बढ़िया है. इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है.

'पार्टी नीतीश कुमार की थी, अब नीतीश कुमार खुद ही जदयू में नहीं हैं'

विधायक अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी नीतीश कुमार की थी, अब नीतीश कुमार खुद ही जदयू में नहीं हैं. क्या वे पार्टी में हैं? उन्होंने कहा कि हमारा कहना है कि पार्टी से निकाल दें. पार्टी नीतीश कुमार की थी, वे अब खत्म हो गए तो पार्टी की खत्म हो गई है.

ध्यान दीजिएगा कि मोकामा विधायक अनंत सिंह बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहे थे. वह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के प्रत्याशी डॉक्टर अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे. जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे थे.

रिपोर्ट: स्वप्निल सोनल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो