मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर विवादित बयान दिया, जिसने घमासान मचा दिया है. रांची से लेकर पटना तक बीजेपी विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी क्रम में मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला भी दहन किया गया.
बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई की है और पूर्व नक्सली दीपक उर्फ डॉक्टर समेत 5 को दबोच लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी गोवा में ज्वेलरी शॉप लूटने और बिहार में डकैती और हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग कर रहे थे.
बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) जल्द ही Where Is My Bus ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इसके जरिए यात्री घर बैठे बसों की टिकट बुक कर सकेंगे.
सिवान में पटाखे फटने की घटना के बाद, अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. इसी सिलसिले में पटना में अवैध दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की गई. मुजफ्फरपुर में भी जिला प्रशासन ने जांच अभियान चलाया और पांच दुकानों को सील कर दिया.
बख्तियारपुर में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है. गैराज संचालक अंजनी की हत्या के आरोपी सौरभ सिंह को पैर में गोली लगी है. आरोपी ने लोडेड हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया था.
पटना के पालीगंज में एक सिरफिरे ने अपने छोटे भाई का गला रेत दिया और उसे गांव के एक मंदिर में बलि के रूप में चढ़ा दिया. इस भयानक मंजर को देखकर स्थानीय लोग सहम गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जिस भाई की गोद में मासूम मनीष खेला करता था, आज वही उसकी हत्या का आरोपी है. पटना की इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.
वैशाली के महुआ में अवैध शराब भट्ठियों का विरोध करने पर जमीन मालिक के साथ मारपीट की गई. मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
पटना एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू होगा. इस विंटर शेड्यूल के तहत कुल 40 जोड़ी उड़ानें संचालित होंगी. पहली बार पटना से भोपाल के लिए एक सीधी उड़ान शुरू की जाएगी. यह नया विंटर शेड्यूल 30 नवंबर तक लागू रहेगा, जिसके तहत पटना से 14 शहरों के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी.
बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक युवक के चक्कर में विवाद होने पर गर्लफ्रेंड सुसाइड करने जा रही थी. इस दौरान युवक की दोस्त ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने (गर्लफ्रेंड ने) दांत से युवती की नाक का ली. यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
राजधानी पटना में फूड सेफ्टी विभाग ने ब्लिंकिट वेयरहाउस समेत कई प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आईं. ब्लिंकिट के एक वेयरहाउस में 2.13 करोड़ रुपये से अधिक की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी गई, जबकि कई जगहों पर एक्सपायरी खाद्य पदार्थ भी नष्ट कराए गए है.
बिहार में गोलीबारी की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया है. पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में मोनू कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. वहीं, समस्तीपुर के सरायरंजन में तीन नकाबपोश अपराधियों ने होटल के पास सो रहे युवक के पीठ में गोली मार दी. पुलिस जांच में जुटी है.
वैशाली में पुलिस ने कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं, करीब 30 लाख रुपए का 308.97 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर धर दबोचे गए हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई बिहार विधान परिषद के चुनाव से एक दिन पहले की है. पटना में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से 9 लाख रुपए बरामद किए.
बिहार के पुलिस महकमे में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने राज्य के तीन एसपी और 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी किया गया है. 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी अपराजित को पटना के विधि व्यवस्था पुलिस एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
पटना स्नातक के जदयू समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार से मिलने नीतीश कुमार पहुंचे. नीरज कुमार बुधवार को स्वस्थ होकर अस्पताल से पटना अपने आवास पहुंचे थे. नीरज कुमार से मुलाकात कर नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल पूछा.
बेंगलुरु में बिहार के युवक हजरत अली पर AI की मदद से विधान सौधा में बम धमाके का फर्जी वीडियो बनाने और इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का आरोप है. पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपी तक पहुंचकर उसे हिरासत में लिया है.
हाजीपुर के होटल की तड़का दाल में कॉकरोच मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. किचन में गंदगी पर भी खाद्य विभाग ने एक्शन लिया है. साथ ही, पटना में भी कई प्रतिष्ठानों में खामियां मिलीं है. कमियां दूर करने के लिए 14 दिनों का नोटिस दिया गया है.
पटना के पुलवारी शरीफ में मूर्ति विसर्जन में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में महिलाओं समेत कुल 12 लोग घायल हुए है. पुलिस मामले की जांच करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान 30 किलो बदबूदार पनीर, कीड़े वाला ब्रेड और 4 किलो चावल को नष्ट किया है. साथ ही, कमियों में सुधार करने के लिए 14 दिनों का नोटिस दिया गया है.
पटना और नवादा में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और गर्भवती महिला की मौत से सनसनी फैल गई है. गोसाई टोला में 24 वर्षीय आकाश कुमार सिंह की मौत हुई, जबकि ननौरा गांव में सुनीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है.
वैशाली में एक अर्टिगा कार पलट गई, जिससे सीएनजी गैस का रिसाव होने लगा. वहीं, बाढ़ में एक बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. इसके अलावा, कैमूर में एक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई.
पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृत युवक का नाम कुंदन कुमार है. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है. फिलहाल, पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है.
पटना के मनेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान सोन नदी की सोती में डूबने से संजीत कुमार की मौत हो गई. परिजनों ने दुसरे अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने और विसर्जन घाट पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी के आरोप लगाए हैं.