बापू टावर फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है. अब आवेदन करने के इच्छ लोगों के लिए समय मिल जाएगा. इस फेलोशिप के तहत 5 शोधार्थियों को 5-5 लाख रुपए मिलेंगे.
पटना में राजवंशी नगर स्थित आदर्श कॉलोनी में एक दुर्गा पुजा पंडाल में आग लग गई. आग लगने की घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई. वहीं, दूसरी घटना डाकबंगला चौराहे पर घटी. यहां पर एक स्कूटी भी अचानक जलने लगी. फिलहाल, दोनों आग की घटनाओं पर काबू पा लिया गया है.
देश राजधानी दिल्ली में बिहार की मनीषा श्रीवास्तव को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस सम्मान से नवाजा. मनीषा बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली हैं.
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की पिटाई एक वेंडर ने कर दी. बताया जा रहा है कि पैसे के बकाया को लेकर मनोज भारती की पिटाई वेंडर ने की है. आरोप है कि जन सुराज पार्टी पर वेंडर का लाखों रुपये बकाया है.
पटना के कंकड़बाग में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की विदाई से पहले बंगाली समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई. लाल सिंदूर, पारंपरिक परिधानों और मां के जयकारों के बीच पूजा पंडाल में उत्सव के साथ भावुकता का माहौल देखने को मिला.
अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह एक युवक पर भड़कीं हुईं नजर आ रहीं हैं. वीडियो में एक्ट्रेस कहतीं हैं कि आप लोग पूरे बिहार में लड़कियों को जलील करते हो, शरम नहीं आती है. मैं भी आपके घर की लड़की हूं. ऐसी हरकत मत करो, बिहार का नाम रोशन करो.
फुलवारी शरीफ में अवैध संबंध में चाचा ने अपने भतीजे की गोली मारकर की हत्या कर दिया. हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा ललन का अपने भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध था. इसको लेकर भतीजे दीपक से विवाद हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी.
पटना गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का वध किया गया. बिहार और नागालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री मौजूद रहे. वहीं, रावण दहन के दौरान करीब एक लाख से अधिक लोग मौजूद रहे.
पटना में मूर्तियों को सीधे गंगा नदी में विसर्जित नहीं किया जाएगा. इसके बजाय, नदी के किनारे कई जगहों पर कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं. ये कृत्रिम तालाब पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं. वहीं, पटना गांधी मैदान में 95 फीट रावण का दहन किया जाएगा.
पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास फायरिंग की घटना हुई है. इस दौरान एक युवक को बांह में गोली लगी है. वहीं, भोजपुर में आपसी रंजीश में एक बुजुर्ग की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को दिल का दौरा पड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका ICU में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है.
पटना के गांधी मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है. यह एडवाइजरी आज (20 अक्टूबर, 2026) सुबह 11:00 बजे से लागू हो जाएगी. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन जान लें.
श्री रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जा रहा है. श्री दशहरा कमिटी की ओर से आयोजित इस आस्था, संस्कार और संस्कृति के कार्यक्रम में मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा. 90 फीट का रावण और 70-70 फीट का कुम्भकरण, मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार है.
पटना के एक दुर्गा मंदिर में साल 1914 से लगातार अखंड ज्योत जल रही है. वहीं, किशनगंज के बिशनपुरगांव में माता के मंदिर और मस्जिद के बीच कोई दीवार नहीं है. आरती की गूंज मस्जिद में सुनाई देती है, तो वहीं मस्जिद में अजान की गूंज मंदिर तक.
पटना के मनेर थाना क्षेत्र के बयापुर में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु को गोली मार दी. इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख के पति गंभीर रूप से घायल हैं.
पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने करीब 8 से 10 लोगों को कुचल दिया. इस घटना में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, अन्य घायलों को PMCH में एडमिट कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है.
बिहार में ऊर्जा विभाग दशहरा के दौरान बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. राज्य भर में 115 कंट्रोल रूम 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहे हैं. नियंत्रण कक्षों में कुल एक हजार से अधिक पदाधिकारियों को लगाया गया है.
बिहार में मध्यमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्लस टू (इंटरमीडिएट) स्तर की पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार पहल करने जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के माध्यम से आगे की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी.
बिहार में पंचायत सरकार भवन का तेजी से विकास हो रहा है. ग्रामीणों को गांव में ही एक ही छत के नीचे जरूरी सुविधाएं मिल रही है. पंचायत स्तर पर ही प्रमाण पत्र, बैंकिंग, पुस्तकालय और सरकारी योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को राहत मिल रही है.
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह चर्चा में हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह बलिया परिवार न्यायालय कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने उनपर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले में अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी.
आज शारदीय नवरात्र का आठंवा दिन है. आज महागौरी की पूजा अर्चना करने के लिए राजधानी पटना की बड़ी पटन देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. वहीं राजधानी पटना में बने अनोखे पंडाल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है.
Patna News: राजधानी पटना के आनंदपुरी स्थित डायमंड बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्र सत्यम झा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है. इंस्टाग्राम या डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग की आशंका की भी जांच की जा रही है.