भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /मनेर में अपराधियों का तांडव, प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, इलाज के दौरान संजीत कुमार की मौत

मनेर में अपराधियों का तांडव, प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, इलाज के दौरान संजीत कुमार की मौत

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के बयापुर में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु को गोली मार दी. इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख के पति गंभीर रूप से घायल हैं.

Edited ByRupak Kumar
Published: Oct 19, 2026, 09:35 AM IST|Updated: Oct 19, 2026, 09:45 AM IST
joinshare
मनेर में अपराधियों का तांडव, प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, इलाज के दौरान संजीत कुमार की मौत
Image Credit: नेर में अपराधियों का तांडव, प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली (zee media)

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Patna News: राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के बयापुर में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी. इस घटना में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें दानापुर के सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु अपने दलान पर बैठे हुए थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संजीत कुमार उर्फ भानु की मौत हो गई. वहीं, पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन की जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: पटना के पाटलिपुत्र में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 8 से 10 लोगों को कुचला... कई घायलों की हालत गंभीर
 

घटनास्थल से खोखे बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं. सबूत जुटाने के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्र किए. इसके अलावा, पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके.

राजनीतिक रंजिश की आशंका

दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पहली जांच में घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट: इश्तियाक खान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Patna News