भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /पटना में जलेगा 90 फीट का रावण, 30 मिनट तक होगी आतिशबाजी

पटना में जलेगा 90 फीट का रावण, 30 मिनट तक होगी आतिशबाजी

श्री रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जा रहा है. श्री दशहरा कमिटी की ओर से आयोजित इस आस्था, संस्कार और संस्कृति के कार्यक्रम में मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा. 90 फीट का रावण और 70-70 फीट का कुम्भकरण, मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार है.

Edited ByShailendra
Published: Oct 19, 2026, 06:23 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 06:35 PM IST
joinshare
पटना में जलेगा 90 फीट का रावण, 30 मिनट तक होगी आतिशबाजी
Image Credit: पटना में रावण दहन की तैयारियां (Z News)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को होने वाला रावण दहन इस बार विशालकाय पुतलों और आकर्षक आतिशबाजी के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा. श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित 71वें श्री रामलीला महोत्सव के तहत होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

    आयोजन को लेकर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह है. वहीं, जिला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. इस वर्ष गांधी मैदान में रावण का 90 फीट, मेघनाथ का 85 फीट और कुंभकर्ण का 80 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है. बारिश से पुतलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए इनके निर्माण में स्टील पाइप का इस्तेमाल किया गया है. रावण दहन के बाद लगभग आधे घंटे तक इको-फ्रेंडली आतिशबाजी की जाएगी, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी.

    आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है. श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि वर्ष 1955 से चली आ रही यह परंपरा इस बार अपने 71वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. वहीं, चेयरमैन कमल नोपानी ने कहा कि रावण दहन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा उत्सव है.

    उधर, कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन और प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

    इस कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है. जिलाधिकारी ने गांधी मैदान स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों, ध्वनि विस्तारक यंत्रों, अग्निशमन व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने मंच और बैरिकेडिंग को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिए. साथ ही नगर निगम को गांधी मैदान में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

    जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने और कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. प्रशासन का जोर है कि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और विजयादशमी का यह पारंपरिक आयोजन सुरक्षित माहौल में संपन्न हो.

    इनपुट: आईएएनएस

    यह भी पढ़ें: मां मंगलागौरी करती हैं भक्तों की हर मनोकामना पूरी, पालनपीठ के रूप में प्रसिद्ध है गया का ये मंदिर

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Patna News