भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

सागर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 एंबुलेंस सेवा की बड़ी पोल खुल गई है. एम्बुलेंस न मिलने के कारण घंटों इंतजार करने के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति को मालवाहक वाहन में जिला अस्पताल ले जाना पड़ा, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर भी बांधा गया था.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 26, 2026, 02:09 PM IST|Updated: Oct 26, 2026, 02:13 PM IST
joinshare
जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल
Image Credit: मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश के सागर जिले से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किए गए मरीजों को समय पर 108 एंबुलेंस नहीं मिल सकी. एंबुलेंस के लिए परिजनों ने घंटों इंतजार किया, लेकिन जब कोई मदद नहीं मिली तो उनके पास मरीजों को माल ढोने वाले वाहन में ले जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा. इस घटना ने स्वास्थ्य प्रणाली की देखरेख और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एक मालवाहक वाहन में एक साथ जिला अस्पताल लाया गया. इनमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति था जिसे सीने में तेज दर्द की शिकायत थी, जबकि दूसरा एक युवक था जिसने जहर खा लिया था. आपातकालीन स्थिति को देखते हुए मरीजों के परिजनों ने वाहन के एक कोने में ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम किया और किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

इस घटना ने जिले की 108 एम्बुलेंस सेवा की कमियों और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है. प्रशासनिक दावों के बावजूद मरीजों को समय पर मदद न मिल पाना एक बेहद चिंताजनक विषय है, जो स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में कोहराम! 3 दिन में 2 नवजातों समेत 4 की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
 

सागर से दूसरी खबर

उधर, सागर के रानी दुर्गावती अभयारण्य में चीतों की आबादी बढ़ाकर उनकी प्रजाति को बचाने के प्रयास चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेंदुओं की मौत के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. सागर जिले के जंगलों में कभी बड़ी संख्या में पाए जाने वाले ये तेंदुए राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से मारे गए हैं. पिछले दो वर्षों में पांच तेंदुओं की जान जा चुकी है और आज राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे एक और तेंदुए का शव मिला है.  इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि वे राजमार्गों पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय लागू करने में विफल रहे हैं.

सड़क हादसे में तेंदुए की मौत

इटवा गांव के पास सड़क से कुछ दूरी पर एक तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सागर भेजा गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. वन रेंज अधिकारी नितेश सोनी के अनुसार, तेंदुए की मौत एक दुर्घटना के कारण हुई है. पिछले दो वर्षों में इस राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में पांच तेंदुओं की मौत हो चुकी है. वन अधिकारी सोनी ने बताया कि उन्होंने पहले भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पत्र लिखकर राजमार्ग पर वाहनों की गति कम करने के उपाय करने का अनुरोध किया था. हालांकि, वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News