App

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

दिवाली और छठ का मौका है और इस दौरान यदि आपको भी नगदी की जरूरत है या बैंक में चेक जमा करना है तो आपको पहले से ही यह पता होना चाहिए नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
Image Credit: (File Photo) नवंबर के महीने में 5 रविवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

अगर आपको में बैंक से जुड़ा कोई भी काम जैसे ब्रांच जाकर पैसा जमा करना या निकालना, चेक क्लियर कराने से जुड़ा कोई भी काम है तरे यह खबर आपके काम की है. जी हां, नवबंर में दिवाली और छठ पूजा होने के कारण दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां ज्यादा हैं. आरबीआई की तरफ से जारी किये गए कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों और शहरों में 30 दिन में से 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार के वीकली ऑफ के साथ ही कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार भी शामिल हैं. आइए जानते हैं एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्रांच किन तारीखों पर बंद रहेंगी?

त्योहारों के कारण नवंबर की छुट्टियां

नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहार हैं. इन त्योहार के मौके पर आरबीआई की तरफ से छुट्टियां दी गई हैं.

  1. 9 नवंबर : दिवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के मौके पर कानपुर, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़ और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  2. 10 नवंबर: बाली प्रतिपदा और विक्रम संवत नए साल के मौके पर मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु आदि में छुट्टियां रहेंगी.
  3. 11 नवंबर: भाई दूज और लक्ष्मी पूजा के मौके पर कोलकाता, लखनऊ, कानपुर और शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी. गंगटोक में 9 से 11 नवंबर बैंकों का अवकाश है.
  4. 13 नवंबर: शिलांग में वांगला महोत्सव के मौके पर बैंकों में कामगाज नहीं होगा.
  5. 16 नवंबर: छठ पूजा के मौके बिहार और झारखंड आदि में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  6. 20 और 23 नवंबर: इगास-बगवाल के लिए देहरादून में 20 नवंबर को और सेंग कुट स्नेम के मौके पर शिलॉन्ग में 23 नवंबर को छुट्टी रहेगी.
  7. 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ समेत अलग-अलग शहरों में छुट्टियां रहेंगी.
  8. 27 नवंबर: कनकदास जयंती के मौके पर बेंगलुरु में बैंक का अवकाश रहेगा.
bank holidays

सैटरडे और संडे का वीकली ऑफ

नवंबर के महीने में त्योहारों की 9 छुट्टियों के अलावा 7 दिन वीकली ऑफ की वजह से बैंकों का अवकाश रहेगा. इस महीने में 5 संडे यानी 1 नवंबर, 8 नवंबर, 15 नवंबर, 22 नवंबर और 29 नवंबर भी शामिल हैं . इसके अलावा महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार (14 नवंबर और 28 नवंबर) को नियम के अनुसार पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

आपको यदि छुट्टियों वाले दिन किसी तरह का काम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन छुर्टियों के दौरान एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सभी डिजिटल सर्विस बिना किसी रुकावट के 24 घंटे जारी रहेंगी. फिर भी आप नकदी निकालने या चेक जमा करने जैसे कामों के लिए पहले से ही प्लान बनाकर चलेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More