भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की पिटाई, पैसे के बकाया को लेकर वेंडर ने पीटा

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की पिटाई, पैसे के बकाया को लेकर वेंडर ने पीटा

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की पिटाई एक वेंडर ने कर दी. बताया जा रहा है कि पैसे के बकाया को लेकर मनोज भारती की पिटाई वेंडर ने की है. आरोप है कि जन सुराज पार्टी पर वेंडर का लाखों रुपये बकाया है.

Edited ByShailendra
Published: Oct 21, 2026, 02:55 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 03:46 PM IST
joinshare
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की पिटाई, पैसे के बकाया को लेकर वेंडर ने पीटा
Image Credit: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की पटना में पिटाई (Z News)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार की राजधानी पटना में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उनकी पिटाई पैसे के बकाया को लेकर वेंडर ने की है. जानकारी के अनुसार, मनोज भारती को एक गाड़ी के वेंडर ने पीटा, क्योंकि उस वेंडर का लाखों रुपये जन सुराज पार्टी पर बकाया है.

    जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष के साथ मारपीट पर राजनीतिक प्रतिक्रिया

    वहीं, जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर गाड़ी के वेंडर ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की. अब इस पर सियासी रिएक्शन भी आ गए हैं.

    जदयू प्रवक्ता अनुप्रिया ने मनोज भारती की पिटाई पर कहा कि देखिए यह मसला क्या है, यह तो कार्यकर्ता बताएंगे, लेकिन जो हश्र हुआ है, यह बताता है कि प्रशांत किशोर कैसी ओछी राजनीति करते हैं. लगातार वह वादाखिलाफी करते हैं, अपने बयान से मुकरते हैं, कोई राजनीतिक सिद्धांत नहीं है. वह दोहन करते हैं. कार्यकर्ताओं का भी और जिनसे काम करवाते हैं. यह पहला कोई मामला नहीं है, कई बार ऐसे उनके यहां ठेकेदार खड़े रहते हैं कि जो हमसे काम करवाया है, उसका पेमेंट कर दीजिए, तो यह चेहरा जो है, बेनकाब हो रहा है. जैसा प्रत्याशी, जैसा नेता, वैसा कार्यकर्ता के साथ में व्यवहार और इसका यह प्रदर्शन हो रहा है. यह शुरुआत है, ऐसी पिटाई देखिए आने वाले समय में उस पार्टी के नेता की भी होने जा रही है.

    बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि यह जो अभी हो रहा है, यही सच्चाई है. बीजेपी ने जालसाज किशोर और उनकी पार्टी धन सुराज पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तो बानगी है, हमने तो पहले भी कहा है कि प्रशांत किशोर एक राजनीतिक बहेलिया हैं और बिहार में व्यापार करने आए हैं. इनकी जो तथाकथित यात्रा थी, उसका ब्योरा मांगा था और कुछ नहीं दिया. हमने कहा था कि अगर आप में हिम्मत है, तो अपनी यात्रा के खर्च पर व्हाइट पेपर दें, विवरण दें उसका, कुछ नहीं मिला. क्योंकि पूरी की पूरी यात्रा और पूरी की पूरी राजनीति ही जालसाजी है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के लोगों के साथ जालसाजी और भ्रष्टाचार के काले धन को खपाने की एक स्कीम है. बिहार की जनता अब समझ चुकी है, धन सुराज और जालसाज किशोर को बिहार की जनता छोड़ेगी नहीं. और जो हो रहा है, यह तो अभी बानगी है, इब्तिदा-ए-इश्क है, रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या.

    राजद प्रवक्ता सुबोध मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी की बात करते हैं, उनकी फोटो लेकर यात्रा करते हैं, लेकिन सच यह है कि उनकी पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है. और आपस में ही ये लोग सिर-फुटव्वल कर रहे हैं. आज की जो घटना हुई है उनके प्रदेश अध्यक्ष के साथ, यह उसी का एक नतीजा है कि प्रशांत किशोर जी की पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है. गांधी के मूल्यों से और लोकतांत्रिक मूल्यों से वह काफी दूर चले गए हैं.

    कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर कौडिल्य ने कहा कि रुझान आने शुरू हो गए हैं और जन सुराज का असली चरित्र अब दिख रहा है. दरअसल, यह सूचना आई कि जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष की पिटाई गाड़ी के वेंडर द्वारा की गई, जिस वेंडर का करीब 70 लाख रुपये बकाया जन सुराज के ऊपर था. अब जरा समझिए कि किस प्रकार का चरित्र जन सुराज का है. दरअसल, हम लोग पहले से ही कहते रहे हैं कि प्रशांत किशोर जी एक पॉलिटिकल व्यापारी हैं और अब तो फ्रॉडिज्म में भी आगे हो गया है जन सुराज.

    रिपोर्ट: सन्नी कुमार

    यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी के अपने-अपने दावे

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Patna News