Patna News: पटना जंक्शन पर ट्रेनों और यात्रियों का दबाव कम करने के लिए हार्डिंग पार्क में करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेलवे पैसेंजर टर्मिनल बनाया जा रहा है. लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार ने तय समय पर परियोजना पूरी होने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मसौढी में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इस मामले में पुलिस ने करीब एक दर्जन महिला-पुरुष को गिरफ्तार किया है.
मोकामा में गंगा नदी पर बने नए डबल-लाइन रेल पुल पर रविवार-सोमवार की रात महानंदा एक्सप्रेस गुजरी. रविवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) ने डबल-लाइन पुल का निरीक्षण किया. बता दें कि इससे मोकामा और बरौनी के बीच रेल यातायात आसान हो गया है.
पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना अंतर्गत मसत्थू गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. उधर, वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के गणिनाथ गांव में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
Patna Sex Racket: पटना में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दो होटलों में छापेमारी कर केन्या, बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं का रेस्क्यू किया. साथ ही, पुलिस ने 2 मैनेजरों को गिरफ्तार किया है.
बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के 21 विधायक और 8 विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चिट्ठी लिखकर भूमिहार ब्राह्मण जाति समाप्त करने का आरोप लगाया है. इन विधायकों और विधान पार्षदों का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने गड़बड़ी करते हुए उनकी जाति बदल दी है.
बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर जेल से 44 कैदी छोड़े जाने का फैसला किया है. रिहा होने वाले अधिकांश कैदी बुजुर्ग और लंबे समय से सजा काट रहे लोग हैं. इसमें 90 वर्ष से अधिक उम्र के कैदी भी शामिल हैं.
Patna News: पटना के अटल पथ पर बने फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट लंबे समय से बंद पड़ी है. बुजुर्गों और बीमार लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है.
पटना में गश्ती के दौरान बदमाशों ने पुलिस दीदी को थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.
बिहार का प्रसिद्ध जितिया पर्व 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा, जो कि 4 अक्टूबर तक चलेगा. इस दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प लिया जाता है. उसके बाद संपूर्ण दिन अन्न और जल का पूरी तरह से त्याग किया जाता है.
Amrit Bharat Express: पटना और दानापुर मंडल से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. रेलवे बोर्ड की बैठक में पुश-पुल तकनीक से चलने वाली ट्रेनों की गति 110 से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर चर्चा हुई है.
अनुज सिंह आज (गुरुवार, 01 अक्टूबर) को अपना नॉमिनेशन भरने वाले हैं. खास बात यह है कि इसके लिए अनंत सिंह ने 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए हैं. अनंत सिंह अपने इसी खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं.
बिहार में हाल-फिलहाल में काफी धरना-प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें काफी हिंसा भी देखने को मिली. लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शनों में कानून-व्यवस्था को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है. इस सबके बीच सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने भीड़ नियंत्रण और दंगों से निपटने के लिए 30 वाटर कैनन और 86 एंटी-रायट ‘वज्र’ वाहनों की खरीद को मंजूरी दी है.
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास अधिकारियों में शामिल वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया गया है. उन्हें अब बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले IAS के रवि और IAS चंद्रशेखर सिंह को CMO से साइड कर दिया गया था.
पटना की सुमन जैन ने महज 25 हजार रुपये से अचार बनाने का काम शुरू किया था और आज वे कई राज्यों में अपने अचार को सप्लाई कर रही हैं. सुमन बताती हैं कि उन्हें अपना कारोबार शुरू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अगर सरकार की ओर से बेटियों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए आर्थिक मदद मिले, तो इससे उन्हें अपना कारोबार शुरू करने का मौका मिलेगा.
एएनएम छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर आज जेडीयू कार्यालय पर प्रदर्शन किया. छात्राओं के प्रदर्शन के कारण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वहां से बैरंग लौटना पड़ा. वहीं, प्रदर्शनकारी छात्राओं ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत की गाड़ी का घेराव किया.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी खेमा आज (बुधवार, 30 सितंबर) अपनी ताकत का प्रदर्शन करने वाला है. दिल्ली में INDIA ब्लॉक की इस बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी थोड़ी देर में ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
Patna News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शंकर राय समेत अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
विजिलेंस टीम की रेड में पटना के ADM सप्लाई रवींद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी के घरों से काली कमाई के दस्तावेज मिले हैं. ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि रूपसपुर थाना क्षेत्र के कश्यप ग्रीन सिटी स्थित आवास से करीब 70 लाख रुपये नकद, महंगी घड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए.
परिचारी एकता संघ के बैनर तले आज हजारों की संख्या में परिचारी (चपरासी) पटना की सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों की ओर से सीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान किया गया है. परिचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के घर से करीब 70 लाख रुपये कैश मिलने की बात सामने आई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एडीएम साहब के घर से छापेमारी के दौरान 48 महंगी घड़ियां मिली हैं.
Patna Newsछ पटना के मसौढ़ी स्थित समकुड़ा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है. मिट्टी के घर में सो रहे भाई-बहन को देर रात जहरीले सांप ने डस लिया. इलाज के दौरान दोनों मासूम की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.