)
Patna News: राजधानी पटना के हार्डिंग पार्क में एक नए और आधुनिक रेलवे पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2025 कोऑनलाइन माध्यम से किया था. इश परियोजना को लेकर लोगों में काफी ज्यादा खूशी देखने को मिल रहा था. क्योंकि इस परियोजना से पटना जंक्शन पर ट्रेनों और यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है.रेलवे ने परियोजना के पहले चरण का काम शुरू भी कर दिया, लेकिन अब इसकी धीमी रफ्तार लोगों की चिंता बढ़ा रही है.
24 महीने बाद भी 10% काम पूरा नहीं
करीब 95 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का टेंडर सितंबर 2024 में हुआ था. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2025 को इसका शिलान्यास किया. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उम्मीद थी की काम तेजी से आगे बढ़ेगा. बताया जा रहा है कि टेंडर होने के 24 महीने के बाद भी इस परियोजना का 10 प्रतिशत काम भी आभी तक पूरा नहीं हो सका है.
दिसंबर 2026 की डेडलाइन
इस परियोजना के पहले चरण का कार्य 12 महीने में पूरा किया जाना था. बाद में रेलवे ने इस काम का डेडलाईन दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा. लेकिन निर्माण कार्य को देखते हुए तय समय सीमा में कार्य पूरा होना चुनौतीपूर्ण लग रहा है.
समय पर टर्मिनल तैयार होगा या नहीं?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब परियोजना का लक्ष्य दिसंबर 2026 रखा गया है, तो क्या बचा हुआ काम तय समय में पूरा हो पाएगा? निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण समय पर टर्मिनल तैयार होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में रेलवे के सामने न सिर्फ निर्माण कार्य में तेजी लाने की चुनौती है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि करोड़ों रुपये की इस परियोजना का लाभ यात्रियों को निर्धारित समय पर मिल सके.
रिपोर्ट: रूपेंद्र श्रीवास्तव