App

पटना में सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा: इलाज के दौरान दोनों मासूमों की मौत, परिवार में मातम

Patna Newsछ पटना के मसौढ़ी स्थित समकुड़ा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है. मिट्टी के घर में सो रहे भाई-बहन को देर रात जहरीले सांप ने डस लिया. इलाज के दौरान दोनों मासूम की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पटना में सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा: इलाज के दौरान दोनों मासूमों की मौत, परिवार में मातम
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

Patna News: राजधानी पटना के मसौढ़ी में एक ही रात दो मासूम बच्चों की जान चली गई. यह घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के समकुड़ा गांव की है. दोनों बच्चे मिट्टी के घर में सो रहे थे. इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया. आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक बच्चे आपस में  भाई-बहन थे.

मजदूरी कर परिवार चलाते हैं रामु कुमार
मृतक के पिता रामु कुमार मजदूरी करते हैं और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. रामु कुमार के मिट्टी के घर में उनकी पत्नी और तीन बच्चे रहते थे. बताया जा रहा है कि रात में सभी लोग खाना खाने के बाद एक ही कमरे में सोने चले गए थे. देर रात उनके दो बच्चे मोनू (10 वर्ष) और काजल (8 वर्ष) अचानक नींद से उठकर रोने लगे. परिजनों ने देखा तो दोनों बच्चों के शरीर पर सांप के काटने के निशान मिले.

इलाज के लिए ले जाते समय काजल ने तोड़ा दम
इसके बाद रामु कुमार दोनों बच्चों को सुबह करीब 3 बजे पुनपुन पीएचसी लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान ही काजल की मौत हो गई. वहीं, मोनू को अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन दोनों बच्चों के शव लेकर समकूड़ा गांव पहुंचे. दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों के साथ ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर पुनपुन थाना की पुलिस समकुड़ा गांव पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुनपुन थाना के एसएचओ बमबम कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत सर्पदंश से हुई है.

रिपोर्ट: प्रभंजन सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More