राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने दशहरा को लेकर सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं. सोमवार (21 सितंबर) से जिले के सभी प्रमुख पूजा पंडालों की फायर मैपिंग शुरू की जाएगी. फायर मैपिंग के दौरान पंडालों की स्थिति, प्रवेश-निकास और अग्निशमन वाहनों के पहुंच मार्ग की भी जानकारी जुटाई जाएगी. इस बार पंडालों में वॉलेंटियर्स की तैनाती भी अनिवार्य होगी.
बिहार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह बिहार के लिए बहुत खास है. 22 सितंबर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार के चार कलाकारों को अलग अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा.
परीक्षा भवनों को काफी हाईटेक बनाया जाएगा. एक भवन में एक समय पर 4 हजार परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. इन भवनों का इस्तेमाल प्रतियोगी परीक्षा, बोर्ड परीक्षा से जुड़े काम, मूल्यांकन, गोपनीय सामग्री रखने और जरूरत के अनुसार चुनावी कार्यों के लिए किया जा सकेगा.
ABVP हो या NSUI, दोनों ही छात्र संगठनों ने DUSU चुनाव बिहार से आने वाले किसी छात्र को मुख्य केंद्रीय पैनल में सीधे तौर पर शामिल नहीं किया है. मधुबनी के अनिल झा वत्स ही अकेले बिहारी हैं, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं. वहीं, जेएनयू में अब तक बिहार से आने वाले दो छात्रों को छात्रसंघ अध्यक्ष चुना जा चुका है.
बिहार के कला संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने गोलघर के फिर से चालू होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग गोलघर और सीढ़ियों की मरम्मत का काम करेगा.
Patna News: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में यात्रियों की सहायता, स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा, मनोरंजन के साथ बिहार की कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित होंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार में 2.5 करोड़ दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे.
Patna News: पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की कवायद तेज हो गई है. यातायात पुलिस 17 प्रमुख चौराहों और जंक्शन पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और हाई-कैपेसिटी कैमरे लगाएगी.
80 के दशक से तक बिहार की पहचान औद्योगिक हक के रूप में हुआ करती थी. यहां चीनी, जूट, कपड़ा मिलें गुलजार हुआ करती थीं. इसके अलावा अन्य कई छोटी बड़ी फैक्ट्रियों से हजारों कामगारों का घर चलता था. लालू यादव के शासनकाल के बाद इनमें से तमाम उद्योगों में ताला लग गया और यहां काम करने वाले कामगार पलायन बेरोजगार हो गए. रोजी-रोटी के चक्कर में उन्हें बिहार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.
बिहार के डीजीपी विनय कुमार 21 दिनों के अवकाश पर गए हैं. उनके अलावा बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई 25 दिन और BPSSC अध्यक्ष केएस द्विवेदी 30 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं. इन तीनों अधिकारियों का विभाग इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है.
बिहार के DGP विनय कुमार आगामी इसी साल 12 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं. रिटायरमेंट से पहले ही वह अचानक से 21 दिनों की लंबी छुट्टी पर चले गए हैं. उनका इस तरह से छुट्टी पर जाना, चर्चा का विषय बन गया है.
बिहार सरकार ने सोन और फल्गु नदी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. इन दोनों नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा. साथ ही, गया जी में स्थित विष्णुपद मंदिर का विस्तार वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा.
आज (15 सितंबर, 2026) सीएम सम्राट के नेतृत्व में हुए बिहार कैबिनेट की बैठक में 17 फैसलों को मंजूरी दी गई है. गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा.
दरोगा भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर सैकड़ों की संख्या में छात्र आज सड़क पर उतर आए. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने गांधी मैदान के गेट नंबर-12 के पास बेरिकेडिंग की हुई थी, जिसे छात्रों ने तोड़ दिया.
बिहार में डायल 112 को अब और सुपरफास्ट बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके बाद 6 से 8 मिनट में ही मदद पहुंच सकेगी. इसके लिए इसमें करीब 1200 नए वाहन जोड़े जाएंगे.
गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई के लालबाग के राजा की चर्चा खूब होती है. इसी तर्ज पर पटना में भी गर्दनीबाग के राजा की पहचान बनी है. आज गणेश चतुर्थी के पहले दिन गर्दनीबाग के राजा की पूजा शुरू हो गई है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने की बात कही है. अमित शाह का यह दावा बिहार में पूरा होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि जेडीयू ने साफ कहा है कि बिहार में यूसीसी लागू नहीं हो पाएगा.
Khan Sir Controversy: पटना में कोचिंग संस्थानों से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में है. निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटना सिटी एसडीपीओ-1 और पटना एसएसपी को लिखित आवेदन दिया है.
उत्तर बिहार की लाइफलाइन NH-31 पर सफर अब महंगा हो गया है. साल में दूसरी बार टोल टैक्स के रेट में बढ़ोतरी हुई है. शाहपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों को अब अपने सफर के लिए पहले से कहीं अधिक कीमत चुकानी होगी.
बिहार में गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक टीम पुणे पहुंच चुकी है. वह यहां स्थित वसंतदाता शुगर इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों से टिप्स लेगी. बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बताया कि यह टीम पुणे जाकर नई तकनीक की जानकारी लेगी. उसका लाभ राज्य के किसानों को मिलेगा.
इस वर्ष करीब 13.05 लाख विद्यार्थियों ने 11वीं में नामांकन लिया है. CBSE, ICSE और दूसरे राज्यों के बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण करने वाले करीब 1.30 लाख छात्रों ने 11वीं कक्षा में बिहार बोर्ड में एडमिशन लिया है.
बिहार NDA में अभी सीट शेयरिंग नहीं हुई है, लेकिन जेडीयू ने 4 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है. जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है.