App

पीएम मोदी का जन्मदिन: बिहार में 2.5 करोड़ दीये जलाने का लक्ष्य, शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार में 2.5 करोड़ दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा. इस दौरान जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे.

पीएम मोदी का जन्मदिन: बिहार में 2.5 करोड़ दीये जलाने का लक्ष्य, शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
Image Credit: पीएम मोदी का जन्मदिन: बिहार में 2.5 करोड़ दीये जलाने का लक्ष्य (AI Generated Image)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज (17 सितंबर) देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसी क्रम में बिहार में 2.5 करोड़ दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाकर पूरे राज्य को रोशनी से जगमग करने की योजना है. इतना ही नहीं, पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिन) से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत करने जा रही है.

कई बड़े कार्यक्रम का आयोजन
इस एक महीने के दौरान बिहार समेत देश के कोने-कोने में जनभागीदारी और समाज सेवा से जुड़े कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर और जरूरतमंदों को राशन और वस्त्र वितरण जैसे जनकल्याण के कार्य किए जाएंगे. इसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और वंचित तबके तक पहुंचना और सेवा के संकल्प को मजबूती देना है.

आशीर्वाद का दीया' जलाने की अपील
इसके साथ ही, पार्टी ने देशभर के नागरिकों से अपील की है कि आज के दिन अपने-अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जरूर जलाएं. यह दीया प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, उनके उत्तम स्वास्थ्य और देश के विकास में उनके निरंतर मार्गदर्शन के लिए करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना का प्रतीक है.

विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, इन सभी आयोजनों को राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है. एक बार फिर विपक्ष, इन सभी मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि सरकार के पास बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाने के लिए खर्च करने को तैयार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More