भारत ने लंबे समय तक गुलामी का दौर देखा है. जब मुगलों का दौर था तो देश में फारसी और अरबी का चलन था. जब अंग्रेज आए तो उन्होंने अंग्रेजी थोप दी. हिंदी को आगे बढ़ाने में बिहार का अतुल्यनीय योगदान रहा है. बिहार पहला राज्य है, जिसने हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया है.
एमएलसी चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने ज्यादातर बाहरी नेताओं को टिकट देने का काम किया है. राजद ने पहली लिस्ट को लेकर सियासत शुरू हो गई है. तेजस्वी की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं.
बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है. समय पर चुनाव कराने के लिए मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. वहीं, मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कहा कि अभी परिसीमन का काम चल रहा है. इसके पूरे होते ही चुनाव तारीखों का ऐलान किया जाएगा.
बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए साल 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदी योजना की शुरुआत की थी. आज बिहार की जीविका दीदियों का कुल कारोबार 10 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. इस सफलता को देखते हुए दुनिया के तमाम देश इस योजना की ओर आकर्षित हो रहे हैं.
BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया के तमाम देशों के राजनेता और मीडियाकर्मी भारत आ रहे हैं. विदेशी मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें भारतीय अनाज और मसालों का भरपूर इस्तेमाल होगा. विदेशी पत्रकारों के लिए मीडिया किट भी तैयार की जा रही है, जिसमें बिहार के सत्तू और मखाना को शामिल किया गया है.
बिहार सरकार दलहन की प्रोसेसिंग, भंडारण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए दाल प्रसंस्करण इकाई स्थापना योजना चला रही है. योजना के तहत परियोजना लागत का 33% या अधिकतम 25 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा.
राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की रेड चल रही है. जानकारी के मुताबिक, साई कुसुम इन्फिनिटी में छापेमारी चल रही है. तीन दिन के भीतर यह दूसरी बार छापेमारी हो रही है. बीते रविवार (6 सितंबर) को इन्फिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी हुई थी. NIA के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF भी मौजूद है. रविवार को भी यहीं छापेमारी हुई थी.
बिहार के सहरसा निवासी नेहा झा सोशल मीडिया पर वायरल है. वह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई. अब पटना जंक्शन से भी ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहा पुलिस ने इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से BA की एक छात्रा को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा है.
बिहार के साथ भी रूस का नाता बहुत गहरा और ऐतिहासिक रहा है. बरौनी रिफाइनरी की स्थापना से लेकर बिहटा एयरपोर्ट के विकास तक, रूस ने बिहार के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
Bihar UP Bus Service: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच जल्द ही 14 नए अंतरराज्यीय बस रूट शुरू किए जाएंगे. इसके साथ ही 25 पुराने रूटों पर बस संचालन का समझौता आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी है.
पीपरा थाना इलाके के एक गांव में 19 साल की मानसिक बीमार लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. दोनों आरोपी भी उसी गांव के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मोकामा में गंगा की तेज धार में 55 मिनट तक बाढ़ अनुमंडल के कई अधिकारी फंस गए. सभी अधिकारी जंजीरा दियारा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने गए थे. बाढ़ एसडीओ कृष्णा जोशी भी अधिकारियों संग बाढ़ पीड़ितों से मिलकर लौट रही थी. तभी गंगा की बीच धारा में बोट का इंजन बंद हो गया.
बिहार पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य भर में 4,000 से अधिक सक्रिय अपराधियों, जमीन, बालू, शराब माफियाओं और नारकोटिक्स-ह्यूमन ट्रैफिकिंग के सरगनाओं को चिह्नित किया है. ADG विधि-व्यवस्था K.S. Anupam ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
गयाजी और पटना में पितृ पक्ष मेले की तैयारियां जारी है. देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए, मुख्य सचिव ने सभी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं.
त्योहारी सीजन में मार्केट में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने का खतरा काफी बढ़ जाता है. इस बार दिवाली और छठ पूजा से पहले बिहार को बड़ी खुशखबरी मिली है. पटना के अगमकुआं में स्थित कंबाइंड फूड एंड ड्रग लैबोटरी को NABL की ओर से अगले 2 वर्षों के लिए मान्यता मिल गई है.
आरक्षण के समर्थन में बिहार की राजधानी पटना में आज (मंगलवार, 8 सितंबर) को बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर लोक भवन घेराव की कोशिश कर रहे हैं.
बिहार में मोबाइल फोन यूजर बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं और इंटरनेट भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत सरकार के संचार मंत्रालय की ओर से जून 2026 में जारी रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में प्रति व्यक्ति महीने में 24.2GB डेटा खर्च करता है. इस मामले में बिहार से सिर्फ गुजरात आगे है.
पटना PMCH में पुराने जनरल अस्पताल को तोड़ा जा रहा है. ये इमारत करीब 120 साल पुरानी है. इमारत को गिराने के लिए पहले ही पुराने दरवाजे और खिड़कियां हटा दी गईं थी.
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में पटना ने बड़ी छलांग लगाते हुए दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट में पटना को 16वीं रैंक हासिल हुई है, जबकि दिल्ली 21वें और मुंबई 22वें नंबर पर है.
जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में नावों की समुचित व्यवस्था की गई है. छोटी नदियां भी उफान पर हैं, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को संभाला है.
बिहार सरकार दिल्ली हादसे के बाद जागती हुई नजर आ रही है. सरकार अब बिल्डिंग बायलॉज नियम लागू करने की तैयारी में है. वहीं, सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने तीखे सवाल पूछे हैं.
मोदी सरकार की ओर से बिहार में सड़क, रेल और हवाई सेवाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर बड़ी तेजी से काम चल रहा है. जब ये सारी योजनाएं धरातल पर उतर जाएंगीं, तो बिहार राज्य की तस्वीर बदल जाएगी.