App

पटना में 3 दिन के भीतर दूसरी बार NIA की छापेमारी, साई कुसुम इन्फिनिटी पर पड़ी रेड

राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की रेड चल रही है. जानकारी के मुताबिक, साई कुसुम इन्फिनिटी में छापेमारी चल रही है. तीन दिन के भीतर यह दूसरी बार छापेमारी हो रही है. बीते रविवार (6 सितंबर) को इन्फिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी हुई थी. NIA के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF भी मौजूद है. रविवार को भी यहीं छापेमारी हुई थी.

पटना में 3 दिन के भीतर दूसरी बार NIA की छापेमारी, साई कुसुम इन्फिनिटी पर पड़ी रेड
Image Credit: पटना में 3 दिन के भीतर दूसरी बार NIA की छापेमारी (Zee Media)

राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की रेड चल रही है. जानकारी के मुताबिक, साई कुसुम इन्फिनिटी में छापेमारी चल रही है. तीन दिन के भीतर यह दूसरी बार छापेमारी हो रही है. बीते रविवार (6 सितंबर) को इन्फिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी हुई थी. NIA के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF भी मौजूद है. रविवार को भी यहीं पर छापेमारी हुई थी. हालांकि, उस दौरान टीम के हाथ कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगा और टीम खाली हाथ लौट गई थी.

NIA के आधिकारिक बयान का इंतजार

बताया जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े इनपुट के आधार पर फ्लैट की तलाशी ली जा रही है. फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टीम को क्या-क्या जानकारी या सुराग मिले हैं. इससे पहले हुई कार्रवाई में NIA की टीम गलत फ्लैट में पहुंच गई थी. इसके बाद भी टीम को बड़ी कामयाबी हासिल की थी. 

20 लाख की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

NIA की टीम ने उस वक्त करीब 20 लाख रुपए नकदी के साथ एक युवक को पकड़ा गया था. NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला शख्स घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा था. भागते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी स्कूटी के डिक्की में रखे झोले से करीब 20 लाख रुपए नकदी बरामद हुई. 

मोतिहारी का रहने वाला है आरोपी

आरोपी की पहचान मोतिहारी निवासी अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई. वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है. आरोपी नकदी से संबंधित कोई सही जानकारी नहीं दे सका था, जिस वजह से NIA ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More