App

पटना में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीपरा थाना इलाके के एक गांव में 19 साल की मानसिक बीमार लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. दोनों आरोपी भी उसी गांव के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पटना में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: पटना में मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Zee Media)

राजधानी पटना में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां मसौढ़ी इलाके के पीपरा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिजनों ने पीपरा थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने भी त्वरित एक्शन लेते हुए महज कुछ ही घंटों में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपने घर अकेली थी. उसके परिजन किसी कार्यवश पुनपुन गए थे. इस दौरान दोनों आरोपी उसके घर में घुंस आए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. दोनों आरोपियों ने उसके साथ गलत किया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को धरा

शोरगुल होने की आशंका से आरोपियों ने लड़की का मुंह बंद कर रखा था. दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की और बाद में दोनों मौके से फरार हो गए. जब परिजन घर पहुंचे तो पीड़ित को जख्मी हालत में पाया. परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने उन्हें सारी बात बताई, जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सारे सबूत जुटाने के बाद दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. तकनीकी टीम की मदद से एक आरोपी को मसौढ़ी तो दूसरे को केवड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया.

इस मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मानसिक रूप से बीमार युवती के परिवार वाले बाढ़ की समस्या को लेकर भाकपा-माले के धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए थे. इस दौरान युवती घर में अकेली थी. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू पासवान (24) और धीरज पासवान (25) के तौर पर हुई है. दोनों आरोपी पीपरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं.- प्रिंस कुमार, एसएचओ, पीपरा थाना

दोनों आरोपियों ने कबूल किया गुनाह

थाना प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल जांच कराने की तैयारी कर रही है. दोनों आरोपियों की भी मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, युवती की मानसिक हालत सामान्य से थोड़ी कमजोर बताई गई है. उसे इलाज के लिए पटना भेजा गया है.

रिपोर्ट- प्रभारंजन 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More