App

बिहार की एक और 'हसीना' शराब के साथ पकड़ी गई! इंदौर एक्सप्रेस से ला रही थे खेप

बिहार के सहरसा निवासी नेहा झा सोशल मीडिया पर वायरल है. वह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई. अब पटना जंक्शन से भी ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहा पुलिस ने इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से BA की एक छात्रा को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा है.

बिहार की एक और 'हसीना' शराब के साथ पकड़ी गई! इंदौर एक्सप्रेस से ला रही थे खेप
Image Credit: बिहार की एक और 'हसीना' शराब के साथ पकड़ाई! (Zee Media)

बिहार की एक और सुंदरी शराब के साथ पकड़ी गई है. पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवती इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पटना जंक्शन पहुंच रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर ली और स्टेशन से बाहर निकलते ही युवती को उसके साथी के साथ धर-दबोचने में कामयाबी हासिल की. युवती के पर्स और बैग की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दानापुर की रहने वाली है और बीए की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. वह बिहार पुलिस में भर्ती होने की भी तैयारी कर रही है.

इंदौर एक्सप्रेस से ला रही थी शराब

युवती के मुताबिक, उसे एक व्यक्ति ने बनारस से शराब लाकर पटना पहुंचाने के लिए भेजा था. करीब 14 हजार रुपये की शराब पहुंचाने के बदले उसे 2 हजार रुपये देने की बात कही गई थी. वह इंदौर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से पटना पहुंची थी, लेकिन पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई. स्टेशन पर पुलिस की भारी तैनाती को देखकर युवती और उसका साथी घबरा गए और दोनों भागने लगे. पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया. युवती की पहचान दानापुर निवासी रिया और युवक की पहचान रमण कुमार के रूप में हुई है.

सोशल मीडिया पर छाई है सहरसा की नेहा

पुलिस अब शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. इससे पहले ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से सामने आया था. यहां एक ग्रेजुएशन की छात्रा 75 लीटर शराब के साथ स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थी. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी पहचान सहरसा निवासी नेहा झा के रूप में हुई. नेहा अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. 

रिपोर्ट- प्रकाश सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More