App

'बिहार में आप लोग लड़कियों को जलील करते हो', युवक की बदतमीजी पर भड़कीं अक्षरा सिंह, सबके सामने लगा दी क्लास

अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह एक युवक पर भड़कीं हुईं नजर आ रहीं हैं. वीडियो में एक्ट्रेस कहतीं हैं कि आप लोग पूरे बिहार में लड़कियों को जलील करते हो, शरम नहीं आती है. मैं भी आपके घर की लड़की हूं. ऐसी हरकत मत करो, बिहार का नाम रोशन करो.

'बिहार में आप लोग लड़कियों को जलील करते हो', युवक की बदतमीजी पर भड़कीं अक्षरा सिंह, सबके सामने लगा दी क्लास
Image Credit: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह (@singhakshara)

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गोली की रफ्तार से वायरल हो रहा है. जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है. हाल ही में पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि स्टेज पर मौजूद अक्षरा सिंह का पारा हाई हो गया. दरअसल, भीड़ में खड़े एक फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जो एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बिल्कुल नागवार गुजरी और फिर क्या था, अक्षरा सिंह ने माइक संभाला और बिना किसी झिझक के उस शख्स को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने बिहार में लड़कियों के साथ हुई छेड़खानी की घटनाओं का भी जिक्र किया, जिसको सोशल मीडिया पर लोग जमुई नाबालिग से छेड़खानी वाले मामले पर एक्ट्रेस का तंज भी मान रहे हैं. आइए जानते हैं एक्ट्रेस के वायरल वीडियो का क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह ने देसी अंदाज में फटकार लगाते हुए कहा कि थोड़ा सा लखेरागिरी करो... अच्छी बात है, लेकिन खिर-खिरगिरी मत करो. उन्होंने आगे कहा कि पटना की भाषा में इसे थेथराई कहते हैं और चूंकि वो खुद पटना से हैं, इसलिए इन हरकतों को अच्छे से पहचानती हैं. अक्षरा सिंह ने उस शख्स की नकल उतारते हुए साफ कहा कि इस तरह से किसी का अपमान करना या महिलाओं को जलील करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बिहार में लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं आए दिन न्यूज में देखने को मिलती है. आज जैसे लोग बिहार में इधर, उधर लड़कियों को जलील करते हैं, शरम नहीं आती आपको. जो हरकत आप कर रहे हैं वह Gen-Z का काम नहीं है, Gen-Z लड़कियों का सम्मान करता है.

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज की जनरेशन यानी Gen-Z की तारीफ करते हुए कहा कि आज के युवा महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं. वहां मौजूद लोगों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए. हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब उस फैन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने तुरंत माफी मांग ली. फैन के माफी मांगते ही अक्षरा सिंह का गुस्सा पल भर में गायब हो गया. उनका लहजा नरम पड़ गया और उन्होंने प्यार से कहा कि इसीलिए मैं आपसे प्यार करती हूं, क्योंकि आपने अपनी गलती मानी... आई लव यू. अब आप मुझे अच्छे लगे, बस ऐसे ही बने रहो और बिहार का नाम रोशन करो.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More