)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और एक्टर अमित साध की अपकमिंग क्राइम ड्रामा फिल्म 'प्रताप' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अपराधियों को जेल पहुंचाने में बिताया, लेकिन इन सबके बाद एक दिन ऐसा आता है, जब वह खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच जाता है.
इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में आपको अमित साध प्रताप नाम के पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे. इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि आखिर किन हालात में कानून की रक्षा करने वाला एक पुलिसवाला खुद जेल पहुंच जाता है. इस कहानी में उसके अतीत और वर्तमान के बीच काफी संघर्ष देखने को मिलता है. यह फिल्म एक बेहतरीन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की कहानी दिखाती है. इसकी कहानी सचिन सराफ ने लिखी और निर्देशित की है. सिनेमाघरों में फिल्म 20 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी.
ट्रेलर में प्रताप के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर बीते कल और जेल में उसकी मौजूदा जिंदगी के बीच की कहानी दिखाई गई है. इसमें जोरदार टकराव, एक्शन सीक्वेंस और ऐसे पल हैं, जो यह सवाल खड़े करते हैं कि आखिर वह अफसर खुद उसी स्थिति में कैसे पहुंच जाता है, जिसे रोकने के लिए वह कभी काम किया करता था. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, अमित साध ने कहा कि उन्हें यह रोल इसलिए पसंद आया, क्योंकि इसमें भावनाओं की जटिलता है.
वहीं, अपने किरदार के बारे में अमित साध ने बताया कि 'प्रताप' आम पुलिस फिल्मों से बेहद अलग है. उन्हें इस कहानी में सबसे खास बात यह लगी कि यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसने पूरी जिंदगी कानून लागू करवाने में लगा दी और उसे खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा कर दिया. एक्टर के मुताबिक, इस किरदार में कई तरह की भावनाएं और उलझनें दिखाई देती हैं, जिसने इसे निभाना उनके लिए दिलचस्प बना दिया. उन्होंने कहा कि ट्रेलर में कहानी की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है, जबकि फिल्म में आगे कई और परतें खुलती नजर आएंगी.
वहीं, अपने किरदार को लेकर ईशा देओल ने बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी इसलिए पसंद आई, क्योंकि यह ऊपर से जितनी सीधी लगती है, असल में उतनी नहीं है. इसकी कहानी आगे बढ़ने के साथ किरदारों और उनके हालात को देखने का नजरिया भी बदलता है. ईशा देओल ने एक्टर अमित साध और निर्देशक सचिन सराफ के साथ काम करने के अनुभव को बेहद शानदार बताया. इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद आएगी.
बता दें कि अमित साध और ईशा देओल के अलावा फिल्म 'प्रताप' में सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को प्रदीप रंगवानी ने प्रोड्यूस किया है और इसे UV फिल्म्स द्वारा पेश किया जा रहा है. 'प्रताप' 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर में एक सम्मानित पुलिस अधिकारी को दिखाया गया है, जो अचानक जेल पहुंच जाता है. यह फिल्म उसके पतन और उसे जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उनके इर्द-गिर्द एक रहस्य बुनती है.