सलमान, आमिर, अक्षय और सूर्या जैसे दिग्गजों संग ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली असिन थोट्टूमकल आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. गजनी की यादों में बसी कल्पना ने पीक करियर में शोबिज छोड़ दिया. आज भी उनके लाखों फैंस बस एक ही आस लगाए बैठे हैं कि वो कब सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी.
उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के साथ जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छेड़ दी. सिंगर भाई का साथ देते हुए गायक मीका सिंह ने कलाकारों के सम्मान की बात उठाई, जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दखल दिया. इसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फोन करके अपनी गलती पर माफी मांग ली है.
रवीना टंडन 90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्म में काम किया है. रवीना अधिकतर समय फिल्मों और चकाचौंध का हिस्सा रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें प्रकृति और वन्यजीवों से बेहद लगाव है.
करण जौहर अपने पॉपुलर शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में हैं. करण ने शुरुआत में ही खुलासा किया था कि यह कॉफी विद करण का आखिरी सीजन है. ऐसे में लास्ट सीजन को लेकर फैंस के लिए बीच काफी उत्सुकता है.
कौन बनेगा करोड़पति शो में रामायण की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे. साई पल्लवी, रवि दुबे और रणबीर कपूर शो में बतौर गेस्ट शो में पहुंचे थे. इस दौरान साई पल्लवी ने मां सीता के किरदार को लेकर खुलकर बात की है.
सिंगर शिल्पा राव के साथ काफी अपमानजनक बर्ताव और माइक बंद करने की घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि कलाकारों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. इस पोस्ट में सिंगर ने मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस अचानक रोके जाने पर अफसोस जताया है.
स्पाई-कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार पकड़ ली थी. वहीं दूसरे दिन करीब 7 करोड़ का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है. अब सभी की निगाहें इसके रविवार के परफॉर्मेंस पर टिकी हैं.
सोनी राजदान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थी. लेकिन फिल्म मेकर महेश भट्ट से शादी करने के बाद उन्हे फिल्में मिलना बंद हो गया. जिस वजह से उनके करियर में एक लंबा पॉज आ गया था.
कौन बनेगा करोड़पति में सैफ अली खान ने दो साल का फ्री में घी जीतने पर खुशी जाहिर की थी. इंटरनेट पर उनका ये रिएक्शन काफी वायरल हुआ था. इसके बाद सैफ अली खान कपिल शर्मा शो में आए थे, जहां उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक घी नहीं मिला, जिसके उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो से एक्टर को ब्रांड डील मिली है.
बीजेपी पर भड़ास निकालते हुए एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि झूठी पार्टी अब बदले की भावना की तहत कार्य रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन सभी लोगों को परेशान किया जा रहा है, जो बीजेपी की नीतियों से सहमत नहीं हैं.
हरियाणा के छोटे से गांव से निकलकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मल्लिका शेरावत आज 50 साल की हो गईं. 2000 के दशक में बोल्डनेस, बेबाक बयानों और इंटरनेशनल अपीयरेंस से तहलका मचाने वाली मल्लिका क्या अपने दौर से आगे थीं? चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में.
श्रेयस तलपड़े और सुभाष घई ने नई फिल्म की घोषणा की है. दोनों स्टार एक साथ मान्या में काम करेंगे. सुभाष घई ने प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स एक्टर श्रेयस के साथ काम कर रहा है. आखिरी बार दोनों ने साल 2005 में काम किया था.
विक्रांत मैसी ने अपनी शानदार एक्टिंग से ना केवल डायरेक्ट, प्रोड्यूसर बल्कि दर्शकों का दिल जीता है. 12वीं फेल फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर ने बताया है कि वह स्क्रीन पर इस क्रिकेटर का रोल करना चाहते हैं.
पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को सबके सामने डांटने का वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद से विवाद काफी बढ़ गया है. वहीं अब सिंगर मीका सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है.
हर्षवर्धन राणे की फिल्म सिला की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. फिल्म प्यार और बदले की कहानी पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है. फिल्म की कहानी कश्मीर और वियतनाम पर आधारित है.
शाहरुख खान और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म परदेश ने साल 1997 में बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फैंस के दिलों पर राज किया. फिल्म के गाने, डायलॉग्स और कलाकारों की केमिस्ट्री सबकुछ हिट रहा. लेकिन इस फिल्म के दौरान डायरेक्टर सुभाष घई और महिमा के बीच एक बड़ा विवाद हुआ, जिसको लेकर हाल ही में एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.
यूं तो हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी कला और खूबसूरती से पर्दे पर कमाल कर दिया. लेकिन आज हम जिस अदाकारा के बारे में बात कर रहे हैं, उन्होंने कम उम्र में ही स्क्रीन पर जादू बिखेर दिया और देव आनंद की सुपरहिट फिल्म में अपनी जगह पक्की कर ली थी. मगर एक गलत फैसले के चलते वो जनता के गुस्से का शिकार बन गईं.
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी फिल्म तुम मेरे हो के प्रमोशन में लगातार बिजी रहे. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर बिहारी की ऑडियंस से सपोर्ट मांगते हुए फिल्म देखने की अपील की, जो उनपर ही बैकफायर कर गया और कुछ यूजर्स ने पुराने मुद्दे उठाकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा के तो आप भी फैन होंगे. उन्होंने अपने लंबे करियर में एक से एक हिट आइटम नंबर्स दिए है, जिन्हें देखने के बाद आज भी फैंस थिरकने लग जाते हैं. ऐसे में आज हम जानते हैं कि आखिर उनकी लोकप्रियता का राज क्या है और कैसे सालों बाद भी उनकी जलवा कायम है?
संगीत जगत से एक के बाद एक दुखद खबरें सामने आ रही हैं. संगीतकार देवा के निधन के महज पांच दिन बाद उनके पसंदीदा सिंगर कृष्णराज रामासामी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. 75 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से तमिल संगीत जगत में शोक की लहर है.
इन दिनों प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक सीरीज और शोज रिलीज हो रहे हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. एक ऐसी ही सीरीज चार यार जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, जिसमें द ट्रेटर्स में ‘ओजी ट्रेटर’ और कंटेंट क्रिएटर पूरव झा नजर आने वाले हैं.