उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी देवी मेले के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी जब स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने अचानक दखल दे दिया. मंत्री ने न सिर्फ उनके शो को बीच में रुकवाया, बल्कि सबके सामने दलेर मेहंदी पर नशे में होने और केवल लिप-सिंक करने के गंभीर आरोप भी लगा दिए. एक सीनियर कलाकार के साथ हुए इस तरह के बर्ताव से म्यूजिक इंडस्ट्री और दलेर मेहंदी के फैंस में काफी नाराजगी फैल गई.
जब ये मामला बढ़ा, तो दलेर मेहंदी के छोटे भाई और पॉपुलर सिंगर मीका सिंह पूरी मजबूती से उनके बचाव में उतर आए. मीका ने साफ किया कि दलेर पाजी बिल्कुल भी शराब नहीं पीते हैं और उस दिन स्टेज पर उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. मीका ने कहा कि देश-विदेश में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले सीनियर आर्टिस्ट के साथ ऐसा बर्ताव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने खुलकर मांग रखी कि मंत्री को अपनी इस हरकत के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कलाकारों का आत्मसम्मान सबसे ऊपर होता है.
विवाद को बिगड़ता देख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को सुलझाने की पहल की. उन्होंने मेहंदी से बात की और मंत्री के इस व्यवहार पर गहरा दुख जताते हुए अपनी ओर से खेद व्यक्त किया. सीएम धामी ने दोनों भाइयों को बेहद प्यार और आदर के साथ उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया. मुख्यमंत्री के इस विनम्र और सुलझे हुए रवैये की मीका सिंह ने दिल से तारीफ की. मीका ने कहा कि सीएम धामी ने जिस सादगी से बात संभाली, उससे साबित होता है कि वो कलाकारों की कितनी इज्जत करते हैं.
Good morning! 🙏❤️ I have immense respect for the Hon’ble Chief Minister of Uttarakhand, @pushkardhami ji. He personally called me regarding the matter involving Daler Bhai, and I truly appreciate his gesture. I know Dhami Saab very well. He is a humble, down-to-earth person, and I have great respect for him. My only humble request to him is to please ask Shri @SubodhUniyal1 ji to make a simple video clarifying his statement and apologising to Daler Bhai for saying that he was drunk during the performance. I believe misunderstandings can happen, but they can also be resolved gracefully. I hope this small gesture will help put the matter to rest and ensure that Daler Bhai’s dignity and reputation are respected. I have faith in Dhami Saab’s understanding and leadership.
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 23, 2026
मुख्यमंत्री के दखल के बाद मंत्री सुबोध उनियाल के सुर भी बदले नजर आए. उन्होंने दलेर मेहंदी को खुद फोन किया और स्टेज पर हुई इस पूरी अनहोनी घटना के लिए माफी मांग ली. मंत्री ने माना कि उनसे बातचीत और व्यवहार में चूक हुई थी. फोन पर मांगी गई इस माफी के बाद ये साफ हो गया कि मामले को अब और आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है, और दोनों पक्षों के बीच बना तनाव आखिरकार कम होने लगा.
मंत्री की माफी के बाद मीका सिंह की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस कदम का स्वागत किया है. टीम ने कहा कि वो सुबोध उनियाल जी द्वारा फोन करके माफी मांगने की पहल की सराहना करते हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री में दलेर मेहंदी का योगदान बहुत बड़ा है और हर कलाकार सम्मान का हकदार है. मीका की टीम ने उम्मीद जताई कि अब ये कड़वाहट यहीं खत्म हो जाएगी और सभी लोग एक-दूसरे के प्रति आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे.