भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

केंद्र सरकार की तरफ से मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान तीन और सरकारी कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी की जा रही है. इन कंपनियों में आईआईएफसीएल, एमसीएल और एसईसीएल हैं. जानिए सरकार के इस पूरे प्लान की खास बात-

Written ByKriyanshu Saraswat
Published: Oct 26, 2026, 11:27 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 11:34 AM IST
joinshare
शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?
Image Credit: (File Photo) सरकार ने पिछले दिनों आईडीबीआई की अधिकतर हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी को बेचने की मंजूरी दे दी है.

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

4

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

5

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक की इमारत में उठा धुआं, मौके पर पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियां

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, केंद्र सरकार की तरफ से तीन सरकारी कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी चल रही है. ये तीनों ही कंपनियां पीएसयू (PSUs) हैं. दीपम (DIPAM) सेक्रेटरी अरुणिश चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इन कंपनियों को बाजार में लाने की पूरी तैयारी चल रही है. सरकार का फोकस ओएफएस (OFS) के साथ-साथ कुछ बड़ी कंपनियों के आईपीओ और लिस्टिंग पर है. आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में जिनकी लिस्टिंग हो सकती है-

किन तीन कंपनियों की हो रही तैयारी?

सरकार की तरफ से जिन तीन प्रमुख कंपनियों को बाजार में उतारने जा रही है, उनकी डिटेल इस प्रकार है-

  1. इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) की शुरुआत साल 2006 में हुई. यह पूरी तरह से सरकार के मालिकाना हक वाली वित्तीय संस्था है, जो रोड और बिजली जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लंबे समय के लिए फंडिंग करती है. आईआईएफसीएल की लिस्टिंग से निवेशकों को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग सेक्टर में सीधे निवेश का मौका मिलेगा.
  2. महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) कोल इंडिया की यह सब्सिडियरी कंपनी ओडिशा के संबलपुर में है. यह कंपनी इब वैली कोलफील्ड्स में कोयला खनन से जुड़ा काम संभालती है. इसका ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) पहले ही फाइल किया जा चुका है.
  3. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) कोल इंडिया की बड़ी सब्सिडियरी है. इसका हेड ऑफिस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में है. खासतौर से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एक्टिव इस कंपनी के आने से निवेशकों को कोल इंडिया के प्रोडक्शन में अलग से इन्वेस्टमेंट का मौका मिलेगा.

दूसरा पब्लिक इन्विट लाने का भी प्लान

तीन पीएसयू लिस्टिंग के अलावा सरकार फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के दौरान दूसरा पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट यानी इन्विट (InvIT) लॉन्च करने को लेकर तैयारी कर रही है. यह ट्रस्ट नेशनल हाइवे के चुनिंगदा हिस्सों पर बेस्ड होगा. इसके अलावा सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी और एलआईसी की हिस्सेदारी बेचने के लिए भी मंजूरी दे चुकी है. आईडीबीआई बैंक से जुड़ी प्रक्रिया फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Share Market