सोनी राजदान 80 से 90 दशक में सोनी राजदान हिंदी सिनेमा अपनी दमादार एक्टिंग के लिए जानी जाती थी. लेकिन आज के दौर में आलिया भट्ट की मां रूप में जानते हैं. सोनी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. हालांकि महेश भट्ट से शादी करने के बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई. महेश भट्ट के फेम की वजह से एक्ट्रेस को दूसरे मेकर्स ने फिल्मों में लेना बंद किया. जिस वजह से वह लंबे समय तक एक्टिंग से दूर हो गई थी.
सोनी ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया था कि साल 1986 में महेश भट्ट से शादी करने से पहले उनका करियर काफी अच्छा था, लेकिन शादी के अगले दिन से ही नए प्रोजेक्ट मिलने बंद हो गए. जब महेश भट्ट ने मेकर्स से पूछा कि वह सोनी को कास्ट क्यों नहीं कर रहे हैं तो उन्हें जवाब मिला- अब वह शादीशुदा हैं और आपकी पत्नी हैं तो उन्हें काम करने की क्या जरूरत है. इस वजह से सालों तक उन्हें काम नहीं मिला था.
एक्ट्रेस ने रमेश सिप्पी के टीवी शो बुनियाद में काम किया था. दूरदर्शन पर टेलीकास्ट टीवी शो की कहानी भारत के विभाजन पर आधारित है. ये टीवी शो 1986 में ऑन एयर हुआ था. शो उस साल कॉफी पॉपुलर हुआ था. इसी साल एक्ट्रेस ने महेश भट्ट संग शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस को काम मिलने में दिक्कत आई थी.
सोनी राजदान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इंग्लिश थिएटर से की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने इंग्लिश पिल्म द कलेक्टर में काम किया. लेकिन एक्ट्रेस को फेम नहीं मिला था. इसके बाद साल 1981 में सोनी राजदान ने बंगाली फिल्म में काम किया. इस फिल्म में एग्लों इंडियन लोगों के दर्द को बयां किया गया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म आहिस्ता-आहिस्ता फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था.
सोनी राजदान का जन्म 25 अक्टूबर को बर्मिंघम में हुआ था. उनके पिता कश्मीरी पंडित और मां जर्मन-ब्रिटिश थी. सोनी राजदान ने फिल्म मेकर महेश भट्ट से शादी करने के लिए एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म अपनाया, क्योंकि महेश भट्ट पहले से शादीशुदा थे और उनके 2 बच्चे भी थे.