App

श्रेयस तलपड़े और सुभाष घई 20 साल बाद साथ में करेंगे काम, नए प्रोजेक्ट पर लगी मुहर

श्रेयस तलपड़े और सुभाष घई ने नई फिल्म की घोषणा की है. दोनों स्टार एक साथ मान्या में काम करेंगे. सुभाष घई ने प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स एक्टर श्रेयस के साथ काम कर रहा है. आखिरी बार दोनों ने साल 2005 में काम किया था.

श्रेयस तलपड़े और सुभाष घई 20 साल बाद साथ में करेंगे काम, नए प्रोजेक्ट पर लगी मुहर
Image Credit: इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई और श्रेयस तलपड़े 20 साल बाद फिर से साथ में काम करेंगे. दोनों फिल्म मान्या में साथ काम करेंगे. सुभाष घई का प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स एक्टर श्रेयस के साथ काम कर रहा है. 20 साल बाद श्रेय सुभाष घई के साथ काम करेंगे. श्रेयस और सुभाष घई ने आखिरी बार साल 2005 में फिल्म इकबाल से काम किया था. फिल्म में एक्टर ने एक उभरते हुए क्रिकेटर को किरदार निभाया था.

फिल्म मान्या में आएंगे नजर

श्रेयस जल्द ही सुभाष घई की फिल्म मान्या में नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी काफी अलग होगी. फिल्म का निर्देशन जाने माने डायरेक्टर समीर जोशी करेंगे. श्रेयस से फैंस उनके पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं. फिल्म रिलीज को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. श्रेयस आखिरीबार फिल्म द इंडिया स्टोरी 2026 में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल लीड रोल में थी.

श्रेयस और सुभाष घई फिर से साथ में करेंगे काम

HT की खबर के अनुसार सुभाष घई ने श्रेयस के साथ काम करने के अपने अनुभव को शानदार बताया है. उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए बोला कि वह एक वर्सेटाइल एक्टर हैं. उन्होंने इकबाल, अपना सपना मनी मनी, गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग दिखाई है. सुभाष घई ने बोला कि वह अपनी परफॉर्मेंस से किसी भी किरदार को पर्दे पर जिंदा कर देते हैं. वह किरदार में गहराई से ढल जाते हैं.

क्या है फिल्म मान्या की कहानी?

फिल्म मान्या की कहानी झुग्गी-झोपड़ियों की कहानी है. फिल्म में स्लम में रहने वाले नाबलिग चोर की कहानी को दिखाया जाएगा. फिल्म का डायरेक्शन मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर समीर जोशी करेंगे. फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है.

श्रेयस तलपड़े का करियर

श्रेयस तलपड़े ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की है. श्रेयस ने मराठी टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्हें आभल माया टीवी शो से फेम मिला था. श्रेयस ने लंबे समय तक मराठी फिल्म में काम किया है. एक्टिंग के अलावा श्रेयस ने कई हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है. श्रेयस ने अपना होम प्रोडक्शन हाउस एफ्लुएंस मूवीज शुरू किया. उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस में सनाई चौघड़े और पोस्टर बॉयज जैसी मराठी फिल्म बनाई है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More