भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /छत्तीसगढ़
  • /छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

दुर्ग जिले की पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की भारी नकदी जब्त की. यह नकदी रायपुर के अभनपुर से नागपुर होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 26, 2026, 12:29 PM IST|Updated: Oct 26, 2026, 01:02 PM IST
joinshare
छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट
Image Credit: दुर्ग में 4 करोड़ रुपये जब्त

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर दुर्ग पुलिस को पता चला था कि रायपुर के अभनपुर इलाके से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी में भारी मात्रा में संदिग्ध नकदी लादी गई है, जिसे नागपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी. जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस की टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और कुम्हारी टोल प्लाजा के पास उस संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू कर दिया. पुलिस टीम ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए खुर्सीपार के पास उस वाहन को रोक लिया और उसे घेर लिया. तलाशी के दौरान गाड़ी से 4 करोड़ रुपये के नकदी के बंडल जब्त किए गए.

गाड़ी के अंदर मिले 4 करोड़ रुपये

गाड़ी रोकने के बाद पुलिस ने पिकअप में सवार लोगों से पूछताछ शुरू की. शुरुआत में उन्होंने अधिकारियों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि, कड़ी पूछताछ के बाद और अपने संदेह के आधार पर पुलिस ने बोलेरो का दरवाजा खोला और तलाशी ली, जिसे देखकर अधिकारी खुद हैरान रह गए. गाड़ी के अंदर उन्हें भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां मिलीं. गिनती और सत्यापन के बाद बरामद की गई कुल रकम लगभग 4 करोड़ रुपये बताई गई है.

यह भी पढ़ें: प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे थाने! रावण दहन को लेकर दर्ज कराई FIR, जानिए पूरा मामला
 

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम

पुलिस ने फिलहाल दो लोगों चालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है. आरोपियों की पहचान भावेश जानी और विष्णु देव दुबे के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि रायपुर के अभनपुर इलाके से एक बोलेरो पिकअप ट्रक में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है, जो नागपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी. पुलिस की एक टीम ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन का पीछा किया और उसे खुर्सीपार के पास रोक लिया. पूछताछ करने पर वाहन में सवार लोगों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन जब सख्ती की गई और वाहन को खोला गया,  तो नोटों की गड्डियां मिलीं. पुलिस ने इस घटना की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

कब होगा पर्दाफाश?

दुर्ग जिले में पुलिस द्वारा 4 करोड़ रुपये की भारी नकद राशि जब्त किए जाने से कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं कि आखिर किस मकसद से और किसके इशारे पर इतनी बड़ी बेहिसाब रकम छत्तीसगढ़ से नागपुर होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी? फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि केंद्रीय और स्थानीय जांच एजेंसियां ​​किस तरह इस कैश नेटवर्क की तह तक पहुंचती हैं और इसके असली मास्टरमाइंड का पर्दाफाश करती हैं.
 

दुर्ग से हितेश शर्मा की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News