इन दिनों प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक सीरीज और शोज रिलीज हो रहे हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. एक ऐसी ही सीरीज चार यार जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, जिसमें द ट्रेटर्स में ‘ओजी ट्रेटर’ और कंटेंट क्रिएटर पूरव झा नजर आने वाले हैं.
उत्तराखंड के एक इवेंट में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर नशे में गाने का आरोप लगा, जिसे लेकर भारी बवाल मच गया. सच सामने आया कि उन्होंने जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जिसका खुलासा खुद सिंगर ने किया था. चलिए बताते हैं आखिर वो शराब क्यों नहीं पीते, क्या थे वो गुरु वचन.
अमिताभ बच्चन के दमदार तेवरों से लेकर गोविंदा की बेजोड़ कॉमेडी तक, सितारों के लिए शब्दों को बुनने वाले कादर खान असल में सिनेमा के सबसे बड़े राइटर थे. पर्दे पर हीरो के जिन डायलॉग्स पर ऑडियंस तालियां बजाती थीं, वो सब शब्द कादर खान की कलम से निकले होते थे. चलिए बताते हैं उनके अमर डायलॉग्स और असरदार कलम की पूरी दास्तान.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बुर्का पहने हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, तो वहीं कई लोगों ने उनके पैरों को देखकर हैरानी जताई.
दलेर मेहंदी स्टेज विवाद में गायकों और कलाकारों के साथ-साथ अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) भी सिंगर के समर्थन में उतर आया है. फेडरेशन ने पीएम और उत्तराखंड के CM को पत्र लिखते हुए कलाकारों के साथ प्रोफेशनल और दयालु व्यवहार करने की मांग की है.
बॉलीवुड के फेमस सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां एक ओर सिंगर के सपोर्ट में उनके भाई मीका सिंह लगातार पोस्ट कर रहे हैं, तो वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री के बाकी कलाकार भी अब उनके समर्थन में उतर आए हैं. अनुपम खेर के बाद, राजपाल यादनव ने भी वीडियो शेयर कर मंत्री जी को कला का सम्मान करने की बात कही.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वीडियो में एक्टर लोगों के सामने परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फायरिंग के बाद एक्टर ने परफॉर्म किया है.
आयुष्मान खुराना की फिल्म उल्टा तीर रिलीज से पहले नेपाल में बैन हो गई है. इससे पहले दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म को भी नेपाल में बैन कर दिया था. जिस वजह से काफी बवाल हुआ था.
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक विचार के लिए जानी जाती हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह मुस्लिम हैं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती हैं.
करीना कपूर खान पति सैफ अली खान के साथ हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी लव मैरिज पर खुलकर बात की है. वहीं शो में करीना इमोशनल भी हुईं, उन्होंने बताया है कि उनके पिता 80 साल के हो गए हैं, उन्हें डिमेंशिया है.
बागी एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने ना सिर्फ नए कलाकारों को चिंता में डाल दिया, बल्कि सीनियर एक्टर्स भी इस हादसे से काफी हैरान हैं. धुरंधर में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज कलाकार राकेश बेदी ने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और साथ ही कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.
बॉलीवुड में देशभक्ति और भक्ति की फिल्मों की बाढ़ के बीच फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री के हालात पर बड़ा बयान दिया. उनका कहना है कि प्रोड्यूसर्स अब रिस्क लेने से डर रहे हैं और बाकी विषयों जैसे एक्शन-थ्रिलर-हॉरर-रोमांस की फिल्मों को ग्रीन सिग्नल नहीं मिल रहा. चलिए जानते हैं आखिर क्यों अनुराग ने इसे बताया सबसे बड़ी ट्रेजडी?
पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी से उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा मंच पर किए गए तीखे सवालों का विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है. वहीं गायक के समर्थन में अब बॉलीवुड उतर आया है, जिसमें मीका, कपिल शर्मा, अनुपम खेर, गुरदास मान ,बादशाह और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल हैं. अनुपम खेर ने इस तरह खुलेआम किसी कलाकार का अनादर करने पर कड़ी आपत्ति जताई है.
बॉलीवुड की फेमस आइटम गर्ल हेलन को तो आप जानते ही होंगे. दशकों बाद भी उनके लाखों चाहने वाले हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अलग ही पहचान बनाई है. पिया तू अब तो आजा, आओ ना गले लग जाओ ना, ये मेरा दिल, आ जाने जा, महबूबा जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने एक अलग ही पहचान बनाई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी का नाम देवी रखा है. कपल ने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है. देवी नाम का संस्कृत से अर्थ जुड़ा है.
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमले के बाद बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपने जिगरी दोस्त जैकी श्रॉफ के परिवार की सलामती की दुआ मांगते हुए बेहद कड़े सवाल उठाए हैं.
बेंगलुरु में 24 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट से पहले हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर सोनू निगम को हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी. उन्होंने कहा कि 1000 बार सॉरी बोलना पड़े तो भी बोलेंगे. चलिए बताते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है और क्यों उनको ऐसा करना और कहना पड़ा?
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से लेकर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद से बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का दौर वापस आ रहा है? बॉलीवुड स्टार्स पर हमले की जांच कहां तक पहुंची?
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई है. इस गोलीबारी की घटना में एक्टर सुरक्षित बच गए, लेकिन इस हमले में उनके ड्राइवर घायल हो गए. ऐसे में जानते हैं टाइगर का सलमान खान के साथ कनेक्शन और उनकी बॉलीवुड जर्नी.
सलमान खान के बाद अब एक्टर टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमले ने बॉलीवुड में सनसनी फैला दी है. जानिए अब तक किन-किन सितारों पर मंडरा चुका है गैंग का खतरा और क्या है पूरा मामला.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी हुई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें लॉरेन्स बिश्नोई ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इंटरनेट पर ऑडियो वायरल हो रहा है.
मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सामने आई है. हमले में उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.