App

शबाना आजमी ने धर्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं मुसलमान हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती... पति हैं कट्टर नास्तिक

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक विचार के लिए जानी जाती हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह मुस्लिम हैं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती हैं.

शबाना आजमी ने धर्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं मुसलमान हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती... पति हैं कट्टर नास्तिक
Image Credit: इंस्टाग्राम

शबाना आजमी ने कई दशक तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलकर धर्म पर बात की है. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बोला- मैं मुसलमान हूं, मुझे ईद, गरारा, उर्दू भाषा, खाना ये सब पसंद है, लेकिन हम नमाज नहीं पढ़ते हैं.

मुस्लिम हूं पर नमाज नहीं पढ़ती

IIMUN के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने धर्म पर बात करते हुए बताया कि वह मुस्लिम हैं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने पति के कट्टर नास्तिक सोच के बारे में भी बात की है. शबाना आजमी ने इंटरव्यू में बताया कि वह धर्म को लेकर कभी भी बहुत ज्यादा आस्तिक नहीं थी. उनके पिता नास्तिक थे, मां धर्म को मानती थी लेकिन बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं मानती थी.

पिता थे नास्तिक

शबाना आजमी ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पिता नास्तिक थे. एक्ट्रेस शबाना आजमी के पिता मशहूर शायर कैफ आजमी थे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां शौकत आजमी धर्म को मानती थी, लेकिन बहुत ज्यादा धर्म को लेकर सीरियस नहीं थी. धर्म को लेकर उनके घर का माहौल सख्त और कट्टर नहीं था. इस वजह से धर्म उनकी लाइफ का बहुत अहम हिस्सा नहीं बन पाया.

पति जावेद अख्तर हैं कट्टर नास्तिक

शबाना आजमी ने इंटरव्यू में पति जावेद अख्तर की सोच के बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि जावेद अख्तर नास्तिक हैं. वह धर्म से जुड़े शब्दों के इस्तेमाल पर भी सवाल करते हैं. शबाना ने बताया है कि वह बातचीत में माशाअल्लाह, इंशाअल्लाह जैसे शब्द का इस्तेमला करती हैं, तो उनके पति जावेद अख्तर उनपर सवाल करते हैं. शबाना अपने पति से बोलती हैं कि अगर किसी इंसान को धर्म का पालन करने में सुकून मिलता है तो उसे ऐसा करने देना चाहिए. किसी की आस्था को लेकर उसे परेशान करना सही नहीं है.

इसके अलावा एक्ट्रेस ने बोला- मुझे लगता है कि धर्म एक निजी मामला है. राज्य को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए. अगर किसी को पूजा करके अच्छा लगता है, तो इससे किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए.


शबाना  और जावेद अख्तर की लव स्टोरी

जावेद अख्तर और शबाना की लव स्टोरी इतनी आसान नहीं थी, उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे थे. दोनों की पहली मुलाकात 70 के दशक में हुई थी. दरअसल जावेद एक्ट्रेस के घर पर उनके पिता से लिखने की कला सीख रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात शबाना से हुई थी. दोनों की दोस्ती हुई, फिर इनकी लव स्टोरी शुरू हुई, लेकिन उनकी लव स्टोरी में कई उतार-चढ़ाव थे, क्योंकि जावेद पहले से शादीशुदा थे.

वहीं, जब उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी को इसकी खबर लगी थी तो दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे. रिपोर्ट्स के अनुसार बढ़ते झगड़े के बाद खुद हनी ईरानी से जावेद और शबाना को शादी करने की मंजूरी दे दी. इसके बाद दोनों अलग हो गए. शबाना और आजमी ने शादी कर ली, शबाना के पिता कैफी आजमी को जावेद और शबाना का रिश्ता पसंद नहीं था. वह उनकी शादी के खिलाफ थे. जिसके बाद शबाना ने पिता को समझाया. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More