एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है. एक्टर इस घटना में बच गए लेकिन उनके ड्राइवर गोली से घायल हो गए हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी है. सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान के साथ काम करने को लेकर धमकी दी गई है. ऐसे में जानते हैं टाइगर श्रॉफ का सलमान खान के साथ क्या कनेक्शन हैं और उनकी बॉलीवुड जर्नी.
दरअसल वायरल ऑडियो के अनुसार टाइगर श्रॉफ पर हमला सलमान खान से जुड़े होने की वजह से हुआ है. वायरल ऑडियो अनिल पंडित ने धमकी देते हुए कहा कि सलमान खान संग काम करने वालों को मार दिया जाएगा. ऑडियो में बोला गया है कि टाइगर को पहले भी समझाया गया था, पुलिस मामले की जांच कर रही है. सलमान खान पिछले लंबे समय से लॉरेंस बिश्वोई गैंग की धमिकयों की वजह से चर्चा में हैं. ऑडियो में सलमान खान को फिर से मारने की धमकी दी गई है.
टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है. वह एक्टर जैकी श्रॉफ और फिल्म निर्माता आयशा श्रॉफ के बेटे हैं. फिल्मी परिवार से होने के बाद भी टाइगर ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. टाइगर ने बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन, डांस और फिटनेस को लेकर पहचान बनाई है. टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से की थी. उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कृति सेनन थी. डेब्यू फिल्म के बाद टाइगर ने मार्शल आर्ट्स, स्टंट और एक्शन फिल्में की है.

टाइगर श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा में शानदार डांस और फिटनेस के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. हीरोपंती से डेब्यू करने वाले टाइगर को यंग लोग सॉफ्ट एक्टर के रूप में पसंद करते थे. साल 2016 में फिल्म बागी ने उन्हें एक्शन स्टार के रूप में पहचान मिली. साल 2017 में फिल्म मुन्ना माइकल से उन्होंने डांस में भी अपना टैलेंट दिखाया. साल 2018 बागी 2 उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद साल 2019 में वह ऋतिक रोशन के साथ वॉर फिल्म में नजर आएं, इसी साल वह करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में भी नजर आएंगे. साल 2020 में उन्होंने बागी 3 में काम किया. साल 2022 में हीरोपंती 2 और साल 2023 में वह गणपत फिल्म में नजर आएं थे. साल 2024 में वह अक्षय कुमार के साथ बड़े मिया छोटे मिया में नजर आए. इसके बाद वह सिंघम अगेन भी नजर आए. साल 2025 में वह स्क्रीन पर एक बार एक्शन फिल्म बागी 4 में नजर आए.
टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्टर स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे. फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. इसके अलावा एक्टर लग जा गले फिल्म में नजर आएंगे. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनने वाली है. फिल्म में टाइगर के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी.